जमानत याचिका खारिज होने के बाद गम में डूबे आर्यन खान, जेल में नहीं कर रहे किसी से बातचीत!

बुधवार को मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने क्रूज शिप पर ड्रग केस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान व अन्य आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले मेजिस्ट्रेट कोर्ट ने भी आर्यन खान की जमानत याचिका को रिजेक्ट कर दिया था। अब आर्यन खान का रिएक्शन इस पर सामने आया है।

आर्यन खान फिलहाल मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में हैं। जब आर्यन खान को पता चला कि उनकी दूसरी बार भी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है तो वह टूट गए और काफी दुखी हो गए। आर्यन खान की हालत को देखते हुए उनके पिता शाहरुख खान गुरुवार को उनसे मिलने पहली बार जेल भी पहुंचे।

Aryan Khan

आजतक की मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि जैसे ही आर्यन खान को पता चला की कोर्ट ने उनकी बेल याचिका को खारिज कर दिया है तो वह काफी परेशान हो गए। आर्यन दुखी होकर बैरक के कोने में जा बैठे और किसी से भी बातचीत नहीं कर रहे। वह खाना पीना भी ठीक से नहीं खा रहे हैं।

बेटे की चिंता में डूबे शाहरुख खान

बेटे की चिंता में डूबे शाहरुख खान

बेटे की चिंता के चलते गुरुवार को शाहरुख खान ने जेल जाकर आर्यन खान से मिलने का तय किया। शाहरुख खान को देखते हुए तमाम फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने और उनका रिएक्शन जानने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान शाहरुख खान ने दोनों हाथ जोड़कर मीडिया को इशारा कर दिया। उन्होंने किसी को कोई बात नहीं की।

शाहरुख खान और आर्यन खान की 10 मिनट की मुलाकात हुई

शाहरुख खान और आर्यन खान की 10 मिनट की मुलाकात हुई

शाहरुख खान को बेटे आर्यन खान से मिलने के लिए महज 10 मिनट का समय मिला। इस दौरान बेटे को देख शाहरुख खान भी इमोशन हुए होंगे। पिछले कई दिनों से शाहरुख और गौरी दोनों ही काफी चिंता में हैं।

कोर्ट ने क्यों रिजेक्ट की आर्यन खान की जमानत याचिका

कोर्ट ने क्यों रिजेक्ट की आर्यन खान की जमानत याचिका

ऑर्डर कॉपी के मुताबिक, आर्यन खान की चैट्स व अन्य सबूतों के आधार पर ड्रग्स लेने की बात सामने आई है। जो ड्रग्स अरबाज मर्चेंट के पास से मिले हैं उन्हें आर्यन खान भी लेने वाले थे। रिया और शौविक केस का उदाहरण भी कोर्ट ने दिया। साथ ही कोर्ट ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ न हो इसीलिए जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

हाईकोर्ट पहुंचे आर्यन खान के वकील

हाईकोर्ट पहुंचे आर्यन खान के वकील

सेशन कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आर्यन खान के परिवारवालों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X