आर्यन खान की ज़मानत के बाद मन्नत की छत पर खुशी मनाते अबराम का वीडियो वायरल, फैन्स ने मनाई दीवाली

शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में जम़ानत मिल चुकी है और इस बात की खुशी ना केवल शाहरूख खान का परिवार मना रहा है बल्कि शाहरूख खान और आर्यन खान के फैन्स भी मना रहे हैं। लेकिन सबसे ज़्यादा खुशी फैन्स को तब हुई जब आर्यन की जम़ानत पर फैसला आने के बाद उन्हें अबराम की झलक मिली।

अबराम, अपने बंगले मन्नत की छत पर अपने एक दोस्त के साथ कुछ समय बिता रहे थे। वहीं जब आर्यन की ज़मानत पर फैसला आया तो टीवी चैनल, मन्नत के बाहर से लाईव कर रहे थे और छत पर से कैमरे और भीड़ देखते ही आर्यन के छोटे भाई अबराम हाथ हिलाने लगे।

aryan-khan-s-younger-brother-abram-waves-from-mannat-terrace-viral-video-fans-celebrate-early-diwali

अबराम का ये वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, अबराम अक्सर शाहरूख खान के साथ मन्नत की छत पर फैन्स से मिलने आते हैं और इस दौरान जब शाहरूख फैन्स की ओर हाथ हिलाते हैं तो अबराम भी ऐसा करते हैं। आज भी घर के बाहर भीड़ देख, अबराम छत पर से फैन्स को हाथ हिलाने लगे।

वहीं दूसरी तरफ, फैन्स शाम होते तक मन्नत के बाहर दीवाली मनाते दिखे। कोई पटाखे छोड़ता दिखा तो कोई आर्यन और शाहरूख का पोस्टर लिए। सोशल मीडिया पर भी #WelcomeHomeAryan ट्रेंड होने लगा। देखिए तस्वीरें।

घरवापसी की मिली शुभकामनाएं

घरवापसी की मिली शुभकामनाएं

एक यूज़र ने लिखा - घर वापसी की शुभकामनाएं आर्यन। आपकी ज़मानत की खबर सुनकर बहुत ज़्यादा अच्छा लगा। सिंबा की वापसी हो रही है। दिल कर रहा है कि आपको गले लगा लूं। मेरे घर में सब लोग इतने खुश हैं कि खुशी से नाच रहे हैं। वहीं एक और यूज़र ने लिखा कि शाहरूख खान को गोसावी और वानखेड़े को शान से जवाब देना चाहिए। उन्हें ज़िंदगी भर याद रहना चाहिए कि उन्होंने किसके गिरेबान पर हाथ डालने की कोशिश की थी।

शाहरूख को भी दिया दिलासा

शाहरूख को भी दिया दिलासा

एक और यूज़र ने शाहरूख खान की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा - भ्रष्ट NCB ने शाहरूख खान को परेशान करने की कोशिश की। अब बादशाह उनके छक्के छुड़ा देगा।

सच की जीत

सच की जीत

शाहरूख खान के फैन्स, मन्नत के बाहर उनके और आर्यन के एक बड़े से पोस्टर के साथ आर्यन का इंतज़ार करते दिखे। पोस्टर पर लिखा था #WelcomeHomeAryan. वहीं एक यूज़र ने लिखा - आर्यन खान को बधाई। अच्छा हुआ शाहरूख खान टूटे नहीं और उन्होंने रिश्वत नहीं दी। सच की हमेशा जीत होती है।

बदल गया मन्नत का माहौल

बदल गया मन्नत का माहौल

एक और यूज़र ने आर्यन को ज़मानत मिलने का जश्न मनाते हुए लिखा - आर्यन को बेल मिल गई है। मुंबई वालों, मन्नत के बाहर माहौल बना देना।

NCB को पड़े ताने

NCB को पड़े ताने

शुरूआत में आर्यन खान की ज़मानत का विरोध करते हुए NCB ने कहा था कि अपने वाट्सएप चैट में लिखा था कि वो Blast करेंगे। इसका मतलब ड्रग्स के कोड से है। इसी पर ताना कसते हुए एक यूज़र ने लिखा - आज मैं Blast करूंगा। रोक सको तो रोक लो।

7 अक्टूबर से जेल में आर्यन

7 अक्टूबर से जेल में आर्यन

वहीं एक और यूज़र ने ज़मानत का जश्न तो मनाया लेकिन साथ ही इस ओर ध्यान दिलाया कि ये न्याय बहुत ही देर से किया गया है। आर्यन खान 7 अक्टूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X