..................... Aryan Khan's ordered Football code drugs, kareena katrina also drug codes | आर्यन खान ने किया था फुटबॉल ऑर्डर, करीना कैटरीना भी हैं ड्रग्स के कोड - Hindi Filmibeat

आर्यन खान ने किया था फुटबॉल ऑर्डर, एक तरह का ड्रग्स कोड, कैटरीना - करीना भी हैं ड्रग्स के कोड, जानिए मतलब

आर्यन खान ड्रग्स केस में हर दिन एक नया खुलासा होता है। अब ताज़ा रिपोर्ट की मानें तो आर्यन खान की वॉट्सएप से साफ है कि उन्होंने ड्रग्स की दुनिया में इस्तेमाल होने वाले कुछ कोड्स के ज़रिए बात की थी। इनमें से एक कोड था - फुटबॉल। जो अमूमन, ड्रग्स की मात्रा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फुटबॉल का मतलब, आर्यन को ज़्यादा मात्रा में ड्रग्स चाहिए था।

गौरतलब है कि ड्रग्स की खरीद फरोख्त करने वाले लोग हमेशा ही कोड वर्ड में ड्रग्स मांगते हैं। इन कोड वर्ड्स के अजीब से नाम होते हैं जिनमें करीना और कैटरीना जैसे नाम भी शामिल हैं।

aryan-khan-s-trouble-increases-drug-code-football-found-in-chat-actresses-kareena-katrina-drug-codes

करीना यानि कि सबसे महंगा ड्रग्स - MD। रिपोर्ट्स की मानें तो ज़्यादातर सेलेब्स और बड़े आदमी इसी का सेवन करते हैं। करीना के बाद अगला मशहूर कोड है कैटरीना जो कि कोकीन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि NCB ने केवल कयास लगाया है कि आर्यन की चैट में इस्तेमाल फुटबॉल का मतलब था कि उन्हें काफी मात्रा में ड्रग्स चाहिए था।

हालांकि, आर्यन के वकील ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। सतीश मानेशिंदे का कहना है कि इतनी पुरानी चैट के दम पर किसी को न्यायिक हिरासत में डालना गलत है।

आर्यन खान के ड्राईवर से पूछताछ

आर्यन खान के ड्राईवर से पूछताछ

इस केस में आर्यन खान के ड्राईवर से भी पूछताछ की गई है। गौरतलब है कि NCB का ये मानना है कि बॉलीवुड में भले ही कोई ड्रग्स के धंधे में लिप्त ना हो लेकिन बॉलीवुड देश में ड्रग्स का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। ड्रग पेडलर से ड्रग्स लेने के लिए भी एक पूरी चेन बनी होती है। इस जाल को भेद पाना नामुमकिन हैं। आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ती इसलिए दिख रही हैं क्योंकि NCB ने इस केस में एक और गिरफ्तारी कर ली है।

14 दिन की हिरासत में हैं आर्यन

14 दिन की हिरासत में हैं आर्यन

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को आर्यन खान की कस्टडी NCB से छीनते हुए कोर्ट ने Judicial कस्टडी का फैसला लिया है। यानि कि आर्यन खान अगले 14 दिन तक जेल में रहेंगे। अगर, आज उनकी ज़मानत याचिका खारिज हो जाती है तो। हालांकि, आर्यन खान के वकील, सतीश मानेशिंदे ने जेल का फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद ही आर्यन की अंतरिम ज़मानत की अपील की जिसे खारिज कर दिया गया।

यूं हुई आर्यन की तलाशी

यूं हुई आर्यन की तलाशी

रिपोर्ट्स की मानें तो जब क्रूज़ पर रेव पार्टी के दौरान, जांच शुरू हुई तो आर्यन खान नर्वस हो गए। इसके बाद उन पर संदेह किया गया और अच्छे से तलाशी ली गई। इस तलाशी में आर्यन के पास से कुछ नहीं मिला, वहीं उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट ने अपने जूतों में ड्रग्स छिपा रखी थी। हालांकि, अरबाज़ के पिता और वकील ने इन खबरों का खंडन किया है।

सबसे पहले हुए गिरफ्तार

सबसे पहले हुए गिरफ्तार

गौरतलब है कि कई लोगों ने आर्यन खान की गिरफ्तारी को केवल टार्गेट बताया है। इस रेड के बाद NCB ने जिन तीन लोगों को सबसे पहले हिरासत में लिया था वो थे आर्यन खान, उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमीचा। आर्यन खान और उनके दोस्तों की मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक उनमें ड्रग्स सेवन के कोई भी प्रमाण नहीं पाए गए हैं। क्योंकि उनके ऐसे कोई टेस्ट हुए ही नहीं। ना ही उनकी यूरीन की जांच हुई, ना ही खून की।

सेक्शन 27 के तहत गिरफ्तारी

सेक्शन 27 के तहत गिरफ्तारी

आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमीचा की गिरफ्तारी, NDPS के एक्ट 27 के तहत की गई है। इस एक्ट के मुताबिक नशीले पदार्थ का सेवन, या उसका पास में मिलना, गैर कानूनी है और ऐसा व्यक्ति एक आरोपी है। दोषी करार दिए जाने पर इस जुर्म के लिए कड़ी सज़ा के प्रावधान भी हैं। अगर आरोपी के पास से मिली ड्रग्स की मात्रा 5 ग्राम से कम है तो ये छोटी मात्रा मानी जाती है। इसके लिए 10 हज़ार रूपये जुर्माना और एक साल की सज़ा या दोनों हो सकती है।

ड्रग्स सेवन पर मिलने वाली सज़ा

ड्रग्स सेवन पर मिलने वाली सज़ा

बात करें ड्रग्स सेवन के प्रावधानों की तो अगर कोई व्यक्ति ड्रग्स का सेवन करतेे हुए गिरफ्तार किया जाता है और उसका दोष साबित होता है तो उसे 6 महीने तक की जेल की सज़ा और करीब 210,000 रूपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर व्यक्ति कोकेन, मोरफीन, MD जैसे ड्रग्स का सेवन करते पाया जाता है तो उसे 1 साल तक जेल और 20 हज़ार रूपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X