Pics: सुहाना खान ने न्यूयॉर्क में दोस्तों के साथ की हैलोवीन पार्टी, शाहरूख खान के जन्मदिन पर लौटेंगी घर
शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान ने भी पूरी दुनिया की तरह कल रात हैलोवीन का जश्न मनाया और उनकी पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। सुहाना खान, इस समय न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं और वहीं उन्होंने अपने दोस्तों के साथ हैलोवीन का जश्न मनाया। सुहाना की दोस्त प्रियंका केड़िया ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
हालांकि, इस पार्टी में हर कोई हैलोवीन के डरावने कपड़ों की बजाय, नॉर्मल अवतार में नज़र आया। सुहाना ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए प्रियंका के प्रति प्यार भी जताया।

माना जा रहा है कि सुहाना खान, आर्यन खान की घरवापसी के बाद शाहरूख खान के जन्मदिन के लिए भारत लौट सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है। सुहाना खान, आर्यन खान की गिरफ्तारी के दौरान, अपने परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी रही और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी उतनी ही मज़बूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
ऋतिक रोशन ने जब आर्यन खान के लिए एक भावुक नोट लिखा तो सुहाना, ऋतिक से सहमति जताते दिखीं। वहीं अपनी मां के जन्मदिन पर भी सुहाना ने उन्हें हौसला दिया।

आर्यन की घर वापसी पर शेयर की तस्वीरें
आर्यन खान की घर वापसी के बाद सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की। ये सुहाना और आर्यन की बचपन की तस्वीरें हैं जहां वो दोनों शाहरूख खान के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। सुहाना ने इस पोस्ट के साथ लिखा - I Love You. खबरों की मानें तो सुहाना पहले ही घर लौटना चाहती थीं लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थीं और शाहरूख - गौरी ने उन्हें लौटने से मना कर दिया।

वायरल हुई तस्वीरें
इस बीच आर्यन की गिरफ्तारी के बाद स्टार किड्स के चाल चलन पर काफी कुछ लिखा गया और सुहाना की आर्यन के साथ पार्टी करती तस्वीरें भी वायरल की गईं। गौरतलब है कि वैसे भी सुहाना खान की हर छोटी बड़ी गतिविधि पर नज़र रखी जाती है और उन्हें टार्गेट किया जाता है। कभी उनके लाइफस्टाइल पर तो कभी पहनावे पर। और कभी केवल शाहरूख की बेटी होने पर। सुहाना खान को अपनी इस तस्वीर के लिए भी काफी खरी खोटी सुननी पड़ी थी।

देती हैं खुलकर जवाब
सुहाना खान जबसे लाईलमाईट में आई हैं तब से उन्हें शाहरूख खान की बेटी होने की कीमत चुकानी पड़ी है। कभी वो बिकीनी पहनने के लिए ट्रोल होती हैं तो कभी छोटे कपड़े पहनने के लिए।कभी लोग उन्हें मुस्लिम होने के नाते ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दे जाते हैं तो कभी उन पर नेपोटिज़्म का ठप्पा लग जाता है। लेकिन अब सुहाना खुद के लिए कही जाने वाली कई बातों का जवाब भी अपने सोशल मीडिया के ज़रिए देती हैं।

डेब्यू की हो रही है तैयारी
अगर काम की बात करें तो सुहाना खान के डेब्यू की काफी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि ज़ोया अख्तर एक स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं जो मशहूर इंटरनेशनल कॉमिक्स आर्ची कॉमिक्स का फिल्म वर्जन होगा। और इस फिल्म की परफेक्ट कास्टिंग की शुरूआत ज़ोया अख्तर ने सुहाना खान के साथ की है। खबरों की मानें तो फिल्म में सुहाना खान के साथ अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी होंगे।

ऑडीशन की भी थी अफवाहें
खबरें थीं कि पिछले साल हॉलीवुड में मिस मार्वेल पर बन रही एक फिल्म के लिए सुहाना खान ने कमला खान के किरदार के लिए ऑडीशन दिया था। हालांकि सुहाना इस ऑडीशन को पास नहीं कर पाईं। सुहाना ने अपने कॉलेज में भी The Blue Part of Grey नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी जहां वो खुद मुख्य किरदार में दिखाई दी थीं।

क्यों करती हैं इतनी पार्टी!
बात करें सुहाना की सोशल लाईफ की तो सुहाना खान को कभी कभी अपने दोस्तों के साथ निकलनेे के लिए भी शर्मिंदा होना पड़ता है। क्योंकि वो जब भी किसी के साथ देखी जाती हैं उसे तुरंत उनका बॉयफ्रेंड बना दिया जाता है। सुहाना खान की पार्टी करती तस्वीरें भी काफी वायरल होती हैं क्योंकि समाज के ठेकेदार जानना चाहते थे कि वो इतनी पार्टी क्यों करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications