Aryan Khan Debut पर आई ज़बरदस्त डीटेल्स: फाईनल हो चुका है ये जर्सी एक्टर, आर्यन खान बनाएंगे वेब सीरीज़

कोरोना काल के बाद से ही अगर किसी स्टार किड के डेब्यू के लिए दर्शक उत्साहित हैं तो वो है शाहरूख खान [Shah Rukh Khan] के बेटे आर्यन खान [Aryan Khan] के डेब्यू के लिए। Aryan Khan Debut को लेकर तरह तरह की अफवाहें उड़ीं हैं लेकिन अब अगर टाईम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो आर्यन खान बहुत ही जल्दी, लेखक के तौर पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान ने अपने डेब्यू प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है और ये एक फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज़ होगा। आर्यन के प्रोजेक्ट पर उनका साथ दे रहे हैं रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट की वेब सीरीज़ बार्ड ऑफ ब्लड के बिलाल सिद्दीकी। गौरतलब है कि आर्यन ने तेज़ी से अपनी इस वेब सीरीज़ पर काम करना शुरू कर दिया है।
ये वेब सीरीज़, फिल्म इंडस्ट्री के इर्द गिर्द ही घूमेगी। इतना ही नहीं, इस वेब सीरीज़ के लिए कास्टिंग शुरू की जा चुकी है और लोग इसके लिए ऑडीशन भी दे रहे हैं। डि़जिटल दुनिया का जाना माना चेहरा प्रीत कमानी एक लीड किरदार के लिए फाईनल भी माने जा रहे हैं। प्रीत को हाल ही में मिडिल क्लास लव नाम की फिल्म में देखा गया था जिसे अनुभव सिन्हा ने प्रोड्यूस किया था। वहीं शाहिद कपूर स्टारर जर्सी में भी उनका रोल था।
बात करें आर्यन खान के डेब्यू प्रोजेक्ट की तो हाल ही में मुंबई में आर्यन ने शो के लिए एक टेस्ट शूट भी किया था। आर्यन खान इस समय काम के प्रति पूरी तरह फोकस रख रहे हैं। जब से वो भारत लौटे हैं तब से वो अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। पहले वो करण जौहर को उनकी महत्त्वाकांक्षी फिल्म तख़्त में असिस्ट करने वाले थे लेकिन वो फिल्म शुरू ही नहीं हुई। इसके बाद रिपोर्ट्स थीं कि आर्यन लगातार अपने पिता शाहरूख खान की कमबैक फिल्म पठान के एक्शन को मॉनीटर कर रहे हैं और अपने सुझाव भी दे रहे हैं।
शाहरूख खान कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि आर्यन को परदे पर दिखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अब आर्यन, परदे के पीछे से ही अपनी शुरूआत करने जा रहे हैं। उनके पहले प्रोजेक्ट के लिए हमारी ओर भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications













