आर्यन खान की क्रूज पार्टी का इनसाइड वीडियो हुआ वायरल, अब लोग दे रहे हैं इस तरह का रिएक्शन!

बीते दिन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की खबर के बाद सभी हैरान हैं और पूरे देश में उनको लेकर चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि एनसीबी ने आर्यन खान को मुंबई में एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया था, उनपर आरोप है कि वो ड्रग्स ले रहे थे। इसके बाद से लगातार ये मामला चर्चा में है और आर्यन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लगातार उनकी और शाहरुख खान की ट्रोलिंग हो रही है और लोग अपनी अपनी राय रख रहे हैं।

इनमें से कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि आर्यन खान से हमदर्दी भी जाहिर करता नजर आ रहा है। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको फिर से चौकाने वाला है।

aryan khan, shahrukh khan, आर्यन खान, शाहरुख खान

दरअसल इस पार्टी का एक अंदरूनी वीडियो अब सोशल मी़डिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ये वही क्रूज वीडियो है जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन और उसके दोस्त शामिल हुए थे।

सैकड़ो लोग वहां पर मौजूद हैं

सैकड़ो लोग वहां पर मौजूद हैं

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सैकड़ो लोग वहां पर मौजूद हैं। खबरों की मानें तो क्रूज़ पार्टी का आयोजन दिल्ली की एक इवेंट एजेंसी द्वारा युवाओं के लिए किया गया था और इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। बाद में आर्यन खान समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार किया गया

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग आर्यन खान के सपोर्ट में बोल रहे हैँ। उनका कहना है कि वहां इतने लोग मौजूद थे लेकिन आर्यन सिर्फ इस वजह से गिरफ्तार किया गया क्योंकि वो शाहरुख खान का बेटा है।

सिर्फ आर्यन का नाम मीडिया में

सिर्फ आर्यन का नाम मीडिया में

कई लोग लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं, एक यूजर का कहना है कि सिर्फ शाहरुख खानका नाम ही मीडिया में क्यों लिया जा रहा है जबकि कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस वीडियो को Instant Bollywood ने पोस्ट किया है।

 रो पड़े थे

रो पड़े थे

हालांकि शाहरुख खान की तरफ से अभी इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लगातार खबरें जरूर सामने आ रही हैं और कहा जा रहा है एनसीबी के पूछताछ के दौरान आर्यन काफी घबराए हुए थे और वो रो पड़े थे।

शूटिंग कैंसिल

शूटिंग कैंसिल

शाहरुख खान ने इस केस के बाद अपनी पठान शूटिंग कैंसिल कर दी है और इसपर पूरी तरह से फोकस कर रहे हैं, आर्यन को घर लाने की कोशिश में लगे हैं।

 सपोर्ट में सलमान खान

सपोर्ट में सलमान खान

शाहरुख खान के सपोर्ट में सलमान खान और सुनील शेट्टी जैसे सितारे आ गए हैं और लगातार उनको लेकर भी खबरें सामने आ रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X