Aryan Khan के बॉलीवुड डेब्यू की खबर आते ही Twitter पर छाए सिंबा, फैंस ने लगाई शुभकामनाओं की झड़ी!

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर काफी समय से चर्चा थी कि वो फिल्में अपनी दमदार शुरुआत करने वाले हैं और अब वो वक्त आ गया है। उन्होने बीते दिन इस बात का ऐलान आधिकारिक कर दिया है कि वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि आर्यन खान अभिनय करते नहीं दिखेंगे बल्कि एक लेखक के तौर पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। जैसे ही ये ऐलान हुआ ट्विटर पर शाहरुख खान के फैंस ने आर्यन खान को चियर करना शुरु कर दिया है।
ट्विटर पर आर्यन खान का नाम ट्रेंड हो रहा है और लोग अलग अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''बॉलीवुड में एक नए युग की शुरुआत #AaryanKhan भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक स्टार के बेटे के रूप में, SRK की इंडस्ट्री में एक अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि स्क्रिप्ट सेक्शन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका में कदम रखते हुए दिखेंगे, कई बेहतरीन चीजें हैं निस्संदेह उसके लिए वो सही है।''

एक फैन क्लब ने लिखा
एक फैन क्लब ने लिखा, ''आर्यन खान ने एक स्क्रिप्ट लिखना पूरा कर लिया है और जल्द ही निर्देशन शुरू करने जा रहे है और शाहरुख खान की शुभकामनाएं सबसे अच्छी चीज हैं जो आज आप इंटरनेट पर पढ़ेंगे। हमारे सिम्बा को शुभकामनाएँ!''

''माशाल्लाह''
एक यूजर ने कमेंट करते हुए ''माशाल्लाह'' भी लिखा है। इस तरह से लोग लगातार आर्यन को बधाई दे रहे हैं।

कई सितारों ने आर्यन खान इस काम के लिए शुभकामनाएं दी
इसके अलावा कई सितारों ने आर्यन खान इस काम के लिए शुभकामनाएं दी हैं और इसमें कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट को शाहरुख और गौरी के प्रोडक्शन हाउस, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के द्वारा बनाया जा रहा है।

सुहाना खान
सुहाना खान को लेकर खबर है कि वो इस फिल्म में अभिनय करती हुई नजर आने वाली हैं। अब देखने वाली बात तो ये होगी कि फिल्म किस तरह का धमाका करती है और कितनी पसंद की जाती है।

ऐलान किया था
शाहरुख खान ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि सुहाना और आर्यन काफी जल्दी इंडस्ट्री में धमाका करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











