'द लॉयन किंग' TEASER: सिंबा बनकर गरजे शाहरुख के बेटे आर्यन खान- आवाज सुनकर हैरान रह जाएंगे
फिल्म द लॉयन किंग का एक और टीजर रिलीज किया गया है, जिससे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने फिल्मों में कदम रखा है। फिल्म के हिंदी वर्जन में मुस्तफा की आवाज हैं शाहरुख और मुस्तफा के बेटे सिम्बा के लिए आवाज दिया है आर्यन ने। सिंबा की आवाज बने आर्यन काफी दमदार लगे हैं। खास बात है कि आर्यन की आवाज बिल्कुल अपने पिता शाहरुख खान से मिलती है, इतना कि आवाज आपको कंफ्यूज कर सकती है।
शाहरुख़ ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा है- मेरा सिम्बा। वहीं करण जौहर ने भी टीजर को शेयर करते हुए अपना उत्साह जताया है। करण ने लिखा- आर्यन हमारे परिवार का पहला बच्चा है.. उसकी आवाज भी मुझे उत्साहित कर रही है। बिना किसी भेदभाव के कहता हूं कि उसकी आवाज दमदार है।

बता दें, यह फिल्म भारत में 19 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। 'द लॉयन किंग' डिजनी की सबसे मशहूर और चर्चित कहानियों में से एक है। फिल्म की कहानी है जंगल के राजा मुस्तफा और उसके बेटे सिम्बा की है।


Click it and Unblock the Notifications











