जेल से वापस आते ही आर्यन खान ने इंस्टाग्राम पर किया ये बदलाव, दंग रह जाएंगे आप!
आर्यन खान के हाल ही में क्रूज रेड ड्रग पार्टी को लेकर जमानत मिली थी और वो कई दिनों के बाद जेल से बाहर निकले थे। शाहरुख खान के बेटे की ये हालत देख उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। आर्यन खान ने घर वापस लौटते ही कुछ ऐसा किया है जो कि तेजी से चर्चा में चल रहा है। उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बड़ा बदलाव किया है। आर्यन खान ने ऐसा क्यों किया इसको लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है।
दरअसल आर्यन खान ने घर वापस आते हैं इंस्टाग्राम से अपनी प्रोफाइल पिक्चर हटा दी है। जी हां.. इस वक्त उनके इंस्टा प्रफाइल पर किसी तरह की तस्वीर नहीं है बल्कि वो पूरी तरह से ब्लैंक है।

आर्यन खान ने हालांकि अपनी टाइमलाइन पर पोस्ट की गईं तस्वीरों को डिलीट नहीं किया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद लगातार कई तरह की खबरें सामने आई थीं।

आर्यन की गिरफ्तारी
आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से लगातार कई सितारों का ट्वीट सामने आया था और वो आर्यन खान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे। सलमान खान और सलीम खान को शाहरुख खान के घर स्पॉट किया गया था। कई राजनेता थे जिनका कहना था कि आर्यन निर्दोश है और उसको सिर्फ मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए टारगेट किया जा रहा है।

चैटबॉक्स
इस मामले में आर्यन खान के साथ साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे का भी नाम सामने आया था और उनसे पूछताछ की गई थी। एनसीबी का आरोप था कि आर्यन खान के चैटबॉक्स से कुछ ऐसा मिला है जिससे अनन्या पांडे से भी पूछताछ हुई है।

गांजे के लेन देन के बारे में
उनका कहना था कि दोनों ने गांजे के लेन देन के बारे में बात की थी। एनसीबी ने आर्यन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि कोर्ट ने उनको जमानत दे दी है लेकिन कई गंभीर शर्ते आर्यन पर लागू की गईं हैं।

पोस्ट नहीं दिखे हैं
आर्यन खान फिलहाल किसी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं दिखे हैं और ना ही किसी तरह की बयानबाजी उनकी तरफ से देखने को मिली है। शाहरुख खान अब अपनी फिल्म पठान की शूटिंग के लिए फिर से वापसी करेंगे और अपना काम पूरा करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











