Aryan Khan rejects Karan Johar: आर्यन खान ने रिजेक्ट किए करण जौहर - ज़ोया अख्तर के ऑफर, वेब सीरीज़ से डेब्यू

Aryan Khan rejects Karan Johar

Aryan Khan Rejects Karan Johar: शाहरूख खान [Shah Rukh Khan] के बेटे आर्यन खान [Aryan Khan] जब से सुर्खियों में आए हैं तब से ही उनकी फैन फॉलोइंग दिन दूनी और रात चौगुनी गति से बढ़ रही है। वहीं शाहरूख खान के फैन्स भी आर्यन खान को डेब्यू करते देखने के लिए उतावले हैं। जहां लोग आर्यन को डेब्यू करते देखने के लिए उतावले हैं वहीं फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर्स आर्यन खान को लॉन्च करने के लिए उतावले हैं।

लेकिन आर्यन खान दो बड़े फिल्ममेकर की फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुके हैं। ये दो स्टार फिल्ममेकर हैं करण जौहर और ज़ोया अख्तर। रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर ने आर्यन खान को लॉन्च करने का ऑफर दिया लेकिन आर्यन खान ने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद ज़ोया अख्तर भी आर्यन के लिए एक फिल्म का ऑफर लेकर आईं लेकिन आर्यन ने इसे भी ठुकरा दिया।

इन फिल्मों को ठुकराने के पीछे कारण भी ठोस है। कारण है आर्यन का मन। दरअसल, आर्यन खान को कैमरे के सामने आने में बिल्कुल भी दिलचस्पी ही नहीं है और इसलिए वो एक्टर के तौर पर अपना डेब्यू करना ही नहीं चाहते हैं। लेकिन फिल्मों में आर्यन का पूरा मन रम चुका है और वो डायरेक्टर या राईटर के तौर पर अपना डेब्यू करना चाहते हैं।

वेब सीरीज़ पर काम कर रहे हैं आर्यन

वेब सीरीज़ पर काम कर रहे हैं आर्यन

ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान इस समय एक वेब सीरीज़ की कहानी पर काम कर रहे हैं जिसे शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज़ ही बनाएगी और इसे नेटफ्लिक्स को पिच किया जाएगा। इस वेब सीरीज़ की कहानी, फिल्मी दुनिया के इर्द गिर्द और फिल्मी दुनिया के अंदर की कहानियों पर ही आधारित होगी। इस वेब सीरीज़ के लिए ऑडीशन भी शुरू किए जा चुके हैं। आर्यन के साथ इस वेब सीरीज़ को लिख रहे हैं बिलाल सिद्दीकी जो रेड चिलीज़ के लिए बार्ड ऑफ ब्लड नाम की सीरीज़ लिख चुके हैं।

फिल्मों में अंदरूनी रूचि

फिल्मों में अंदरूनी रूचि

आर्यन खान के लुक्स के लोग दीवाने हो चुके हैं लेकिन फिर भी आर्यन बिल्कुल साफ हैं कि उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, फिल्ममेकिंग में आर्यन खान की बेहद अंदरूनी रूचि है और वो इसका कोर्स भी कर चुके हैं। शाहरूख खान की फिल्म पठान के लिए आर्यन खान कई ज़रूरी सुझाव भी दे चुके हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए एक्शन सीक्वंस की शूटिंग के दौरान, आर्यन ने भी अपने ढेरों सुझाव दिए थे जिनमें से कई सुझाव, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने तुरंत अमल भी कर लिए थे।

करण जौहर के साथ तख्त में करना था काम

करण जौहर के साथ तख्त में करना था काम

जहां करण जौहर ने आर्यन खान को लॉन्च करने का ऑफर दिया था और आर्यन ने इसे ठुकरा दिया था वहीं दूसरी तरफ, आर्यन खान, करण जौहर को असिस्ट करने में पूरी रूचि दिखा रहे थे। उन्हें करण जौहर का महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तख्त काफी ज़्यादा पसंद आया था और आर्यन इस प्रोजेक्ट में करण जौहर को बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जॉइन करने वाले थे। लेकिन कोरोना काल के बीच इस फिल्म की सारी तैयारी ठप हो गई और इसके बाद बजट के चलते इस फिल्म को डिब्बाबंद कर दिया गया। इस बीच आर्यन की ज़िंदगी में भी काफी उतार चढ़ाव आ गए।

ज़ोया अख्तर ने ऑफर की थी The Archies

ज़ोया अख्तर ने ऑफर की थी The Archies

ज़ोया अख्तर ने अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म The Archies, आर्यन खान को ही ऑफर की थी। आर्यन को आर्ची के किरदार में ज़ोया अख्तर फिल्मों में लॉन्च करना चाहती थीं। लेकिन आर्यन ने इस फिल्म में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं दिखाई। आर्यन के रिजेक्ट करने के बाद ये रोल श्वेता बच्चन नंदा के बेटे अगस्त्य को ऑफर किया गया। वहीं आर्यन के रिजेक्ट करने के बाद, ज़ोया ने ये फिल्म सुहाना को ऑफर की जिन्होंने वेरोनिका के किरदार के लिए तुरंत हां कर दी।

संभाल रहे हैं विरासत

संभाल रहे हैं विरासत

भले ही आर्यन ने अभी तक अपना फिल्मी दुनिया का सफर शुरू नहीं किया हो लेकिन वो शाहरूख खान की विरासत संभालने लग गए हैं। हाल ही में आईपीएल सीज़न की शुरूआत के साथ ही आर्यन खान, सुहाना और जुही चावला की बेटी जान्हवी के साथ आईपीएल के लिए क्रिकेटर्स की बोली लगाने पहुंचे थे। उन्होंने शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए कुछ अच्छे खिलाड़ी भी अपने नाम किए। इस दौरान, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई थीं।

बढ़ती जा रही है लोकप्रियता

बढ़ती जा रही है लोकप्रियता

आर्यन खान की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है, इस बात का अंदाज़ा उनकी तस्वीरें और वीडियो देती हैं। आर्यन खान को अक्सर आते जाते पापाराज़ी अपने कैमरों में कैद करते हैं। इस बीच एक वीडियो में आर्यन खान अपने पिता शाहरूख खान का गुस्सा कंट्रोल करते दिखे जब एक फैन, बिना पूछे, शाहरूख खान को पकड़ कर उनके साथ सेल्फी खींचने लगा। वहीं आर्यन अक्सर फैन्स को सेल्फी देने में नहीं हिचकिचाते हैं और कैमरों को भी सलाम करना नहीं भूलते हैं।

सोशल मीडिया के भी फेवरिट

सोशल मीडिया के भी फेवरिट

आर्यन खान का सोशल मीडिया गेम भी काफी मज़बूत है। हाल ही में आर्यन खान ने अपने भाई अबराम और बहन सुहाना के साथ अपने नए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिन्हें देख फैन्स पागल ही हो गए। इन तस्वीरों पर शाहरूख खान ने भी कमेंट करते हुए लिखा था कि उन्हें ये सारी तस्वीरें, अपने फोन पर चाहिए और आर्यन को उन्होंने ये तस्वीरें उन्हें भेजने का आदेश दिया था।

बात करें, आर्यन खान की वेब सीरीज़ की तो इस वेब सीरीज़ का टेस्ट शूट हाल ही में मुंबई में पूरा किया गया है। टीवी और फिल्मों के एक्टर प्रीत कमानी को एक किरदार के लिए फाईनल भी माना जा रहा है। दूसरी तरफ बात करें आर्यन के डेब्यू की तो ये तय हो चुका है कि आर्यन परदे के पीछे ही अपना डेब्यू करेंगे। परदे पर आने के लिए उन्हें फिलहाल तो कोई राज़ी नहीं कर पाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X