Aryan Khan ने ठुकराई 120 करोड़ की डील? सीरीज पूरी होने से पहले ही लगी खरीददारों की लाइन!

aryan khan

आर्यन खान इस वक्त अपनी वेब सीरीज स्टारडम को लेकर खबरों में हैं और वो इस सीरीज से धमाकेदार शुरुआत करने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म में आर्यन खान अभिनय नहीं बल्कि निर्देशक के रोल में हैं।

खबरें हैं कि ये वेब सीरीज बस पूरी ही होने वाली है और इसके पहले ही आर्यन को एक बड़ी डील मिली है लेकिन स्टारकिड ने उसको ठुकरा दिया है। खबरें हैं कि इसे अभी तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म को नहीं बेचा गया है।

खान परिवार के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि आर्यन अभी अपनी वेब सीरीज किसी भी खरीदार को बेचने के लिए तैयार नहीं हैं, जब तक कि वह पूरी सीरीज खत्म नहीं कर लेते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजन 1 पूरा होने से पहले ही बायर्स ने स्टारडम के सीजन 3, 4 और 5 के लिए डील साइन करना शुरू कर दिया है।

कुछ अन्य रिपोर्टों में ये भी बताया गया है कि ओटीटी दिग्गजों ने आर्यन खान को रुपये की भारी राशि की पेशकश की थी। आर्यन की वेब सीरीज पर राइट्स पाने के लिए उन्होंने 120 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन वह अपनी अधूरी सीरीज बेचने को तैयार नहीं हैं।

हालांकि देखने वाली बात होगी की आने वाले समय में शाहरुख खान के बेटे कितने पैसों की डील साइन करते है। आर्यन खान को अभिनय में किसी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन लोग उनको अपने पिता के तरह काम करते हुए देखना चाहते हैं।

इसके अलावा उनकी बहन सुहाना खान हैं जो कि काफी जल्दी अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाली हैँ। सुहाना खान द आर्चीज का हिस्सा हैं। हालांकि इसमें किसी तरह की चौकने वाली बात नहीं होगी अगर आर्यन खान आगे चलकर किसी फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आएं।

Read more about: aryan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X