जेल में आर्यन खान ने लाईब्रेरी से ली ये दो किताबें, पढ़ रहे हैं राम और सीता की कहानियां
आर्यन खान इस समय जेल में अपने आज़ाद होने का इंतज़ार कर रहे हैं और पिछली बार 20 अक्टूबर को अपनी ज़मानत याचिका के खारिज होने की खबर सुनते ही वो रो पड़े थे। सूत्रों की मानें तो आर्यन खान को जेल में किताबें पढ़ने की सलाह दी गई थी जिसके बाद आर्यन ने जेल से दो किताबें इश्यू करवाईं। इनमें से एक किताब में भगवान राम और सीता मां की कहानियां हैं। और दूसरी किताब का नाम है गोल्डन लायन।
आर्यन खान की ज़मानत याचिका पर अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होनी है और माना जा रहा है कि एनसीबी एक बार फिर से आर्यन की ज़मानत का विरोध करेगी। अधिकारियों का कहना है कि आर्यन की वॉट्सएप चैट से बॉलीवुड का काफी बड़ा ड्रग लिंक बाहर आ सकता है।

इसके पहले आर्यन खान की चैट से ही अभिनेत्री अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस चैट के मुताबिक, भारत लौटने के बाद आर्यन ने अनन्या से ही ड्रग्स का इंतज़ाम करने को कहा था और अनन्या ने इसके लिए हामी भरी थी। हालांकि, पूछताछ के दौरान, अनन्या ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है।
वहीं, आर्यन के सपोर्ट में बॉलीवुड का काफी बड़ा हुजूम खड़ा हो चुका है। सुज़ैन खान की बहन फराह खान अली का कहना है कि इस जेनरेशन की भाषा को तोड़ मरोड़ कर आर्यन की चैट में से ड्रग्स के लिंक ढूंढे जा रहे हैं।

जेल में मिलने पहुंचे शाहरूख खान
गौरतलब है कि 21 अक्टूबर तक कोरोना प्रतिबंध के चलते, जेल के कैदियों का परिवार वालों से मिलना मना था। ये प्रतिबंध हटते ही शाहरूख खान, आर्यन खान से मिलने जेल पहुंचे। हालांकि, उन्हें आर्यन से दूर से ही मिलना पड़ा। शाहरूख और आर्यन एक शीशे की दीवार के आर पार, फोन से बात कर पाए। अपनी ज़मानत ना मिल पाने आर्यन काफी परेशान हैं और शाहरूख ने उन्हें ढांढ़स बंधाने की कोशिश की।

पहले भी हुई थी वीडियो कॉल पर बात
इससे पहले भी शाहरूख खान और गौरी खान ने जेल अधिकारियों की मौजूदगी में आर्यन से वीडियो कॉल पर बात की थी। शाहरूख खान ने नियमों के अनुसार, जेल में आर्यन को 4500 रूपये भेजे थे जिससे कि आर्यन जेल की कैंटीन से वड़ा पाव, पाव भाजी जैसी कुछ चीज़ें खरीद कर खा सकते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन से जेल का खाना नहीं खाया जा पा रहा।

गौरी खान ने रखी मन्नत
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी खान ने आर्यन के घर लौटने के लिए मन्नत रखी है। उन्होंने नवरात्रि के दौरान भी खास पूजा की और उनके घर में सभी ने मीठे का त्याग कर दिया है। गौरी और शाहरूख के साथ ही जेल के अधिकारी और प्रशासन भी आर्यन की सेहत के लिए परेशान हैं।

जेल से छूटे कैदी की आंखो देखी
एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में जेल से छूटे एक कैदी की आंखो देखी मानेें तो आर्यन अक्सर अपना संयम खो देते हैं और रोने लग जाते हैं। उनके साथ ही इस केस के बाकी आरोपी भी बैरक नंबर 1 में बंद हैं। आर्यन खाने से दूर रहने की कोशिश करते हैं क्योंकि वो बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए चिंतित रहते हैं। इस कैदी की मानें तो आर्यन के साथ किसी भी तरह का कोई भी खास बर्ताव नहीं किया जा रहा है।

26 को मिलेगी ज़मानत?
आर्यन खान की जम़ानत याचिका पर सुनवाई 26 अक्टूबर है। इसके पहले बार बार लगातार आर्यन की जम़ानत याचिका खारिज की गई है। आर्यन खान 7 अक्टूबर से मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं। पहले उन्हें क्वारंटीन सेल में रखा गया था इसके बाद 14 अक्टूबर को आर्यन को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया जहां वो लगभग 200 से ऊपर कैदियों के साथ रह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications