Pics: जेल जाने के लिए पुलिस जीप में बैठे आर्यन खान, अरेस्ट होने से पहले दी सेल्फी, लिखा: घर पर इत्तिला कर दी

आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने के बाद एक दिन के रिमांड पर NCB को सौंपा गया है। जेल जाते समय पुलिस जीप से और कोर्ट से बाहर निकलते हुए आर्यन खान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं उनके अरेस्ट मेेमो की भी एक कॉपी अब इंटरनेट पर आ चुकी है। इस मेमो में आर्यन खान के अरेस्ट होने का कारण लिखा है।

Recommended Video

Shah Rukh Khan का बेटा Aryan Khan मुंबई में रेव पार्टी करते मल्टीपल ड्रग्स के साथ Arrest | FilmiBeat

वहीं इस मेमो में आर्यन खान ने अपनी हैंडराईटिंग में साफ लिखा है - मैं अपने अरेस्ट होने के कारण समझता हूं। मेरे परिवार को मैंने इस बारे में उनके नंबर पर जानकारी दे दी है। साथ ही फोन नंबर भी लिखा है जिसे तस्वीर से हटा दिया गया है।

aryan-khan-pics-in-police-jeep-before-going-to-jail-took-selfies-in-detention-informs-family-memo

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बारे में बात करते हुए NCB ऑफिसर समीर वानखेड़े का कहना है कि उन्हें कुछ ड्रग पेडलर्स के लिंक पता करने हैं। सूत्रों की मानें तो आर्यन खान की वॉट्सएप चैट से साफ है कि वो रोज़मर्रा में ड्रग्स की खरीद और उसका सेवन करते थे।

शनिवार को पार्टी में पहुंचे थे आर्यन

शनिवार को पार्टी में पहुंचे थे आर्यन

आर्यन खान, शनिवार की रात कार्डेलिया नाम के एक क्रूज़ पर एक पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में आर्यन खान, अकेले नहीं थे। उनके साथ थे उनके दोस्त अरबाज़ खान मर्चेंट। वैसे तो इस पार्टी के एक टिकट की कीमत थी 50 हज़ार से पांच लाख रूपये तक की। लेकिन आर्यन और अरबाज़ को इस पार्टी में मेहमान के तौर पर बुलाया गया था और उन्होंने खुद इसकी टिकट नहीं खरीदी थी।

रेव पार्टी में लिए गए हिरासत में

रेव पार्टी में लिए गए हिरासत में

ये क्रूज़, मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ और बीच समंदर ही इस पार्टी में ड्रग्स का सेवन होना शुरू हुआ और असली पार्टी शुरू हुई। लेकिन इस रेव पार्टी की भनक, NCB को पिछले 15 दिन से थी और यहां छापा मारने की तैयारी में 22 ऑफिसर, पार्टी में मेहमान बनकर पहुंचे थे। 600 लोगों की इस हाई प्रोफाईल पार्टी से 13 लोग हिरासत में लिए गिए जिनमें से एक आर्यन खान थे और एक उनके दोस्त अरबाज़।

हिरासत से ही वायरल हुई सेल्फी

हिरासत से ही वायरल हुई सेल्फी

NCB ने शनिवार की रात ही आर्यन को हिरासत में लिया था और क्रूज़ को वापस मुंबई लौटने का आदेश दिया गया। रविवार को टीम आरोपियों के साथ NCB दफ्तर पहुंची। यहां से आर्यन खान की एक तस्वीर वायरल हुई। इस तस्वीर में आर्यन खान एक व्यक्ति को सेल्फी देते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, NCB ने साफ किया है कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति उनकी टीम का नहीं है।

कोर्ट के सामने पेशी

कोर्ट के सामने पेशी

इसके बाद करीब 14 घंटों की पूछताछ के बाद आर्यन खान को शाम 7 बजे कोर्ट के सामने पेश किया गया। उनकी मां गौरी खान पहले ही NCB के दफ्तर पहुंच चुकी थीं। आर्यन के वकील की अपील थी कि उनका जुर्म ज़मानत के अधीन है और इसलिए उन्हें पुलिस कस्टडी में देना न्यायोचित नहीं होगा। वहीं NCB ने साफ किया कि उन्हें तीन दिन की कस्टडी चाहिए। कोर्ट ने आर्यन की एक दिन की कस्टडी सौंपी है। आर्यन 3 अक्टूबर की रात जेल में बिताएंगे।

पूछताछ में किया था ड्रग्स से इंकार

पूछताछ में किया था ड्रग्स से इंकार

आर्यन खान ने अपनी पूछताछ के दौरान, साफ कहा कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन नहीं किया। आर्यन का कहना था कि उनके पिता शाहरूख खान ने पहले ही उन्हें आगाह किया था कि जगह जगह NCB की ड्रग्स रेड चल रही है। इसलिए जहां भी जाना, सोच समझकर जाना।

वापस होगी कोर्ट में पेशी

वापस होगी कोर्ट में पेशी

आर्यन खान की पेशी, वापस 4 अक्टूबर को होगी। सीनियर वकीलों का कहना हहै कि आर्यन खान पर केवल ड्रग्स सेवन का चार्ज लगा है इसलिए उन्हें इस मामले में कल ज़मानत मिल सकती है। लेकिन आज की रात, सुपरस्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को जेल में ही बितानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X