..................... Aryan Khan pic with Pakistani actress Saida Khan went Viral, read the deets inside। नोरा फतेही से लिंक अप के बाद अब आर्यन खान की पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ तस्वीर वायरल - Hindi Filmibeat

नोरा फतेही से लिंक अप के बाद आर्यन खान की पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ तस्वीर वायरल, क्या कर रहे डेट?

aryan-khan-pic-with-pakistani-actress-saida-khan-went-viral-read-the-deets-inside

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सुहाना खान इन दिनों लगातार अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों आर्यन खान और नोरा फतेही के लिंक की खबरें लगातार आ रही थी तो वहीं, अब आर्यन खान की एक और तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। आर्यन खान इस तस्वीर की वजह से लगातार चर्चा में हैं।

आर्यन खान दरअसल इस वायरल तस्वीर में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के बाद अब सादिया खान और आर्यन खान के लिंकअप की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर आ रही है। दोनों इस तस्वीर में साथ में कैमरे को पोज देते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में आर्यन खान रेड टी शर्ट डेनिम जैकेट में दिख रहे हैं। वहीं, सादिया खान ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर से जुड़ी और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि, यह तस्वीर न्यू ईयर पार्टी की है जो दुबई में हुई थी।

बता दें कि, इसके पहले आर्यन खान और नोरा फतेही के लिंकअप की खबरें सामने आई थी। दरअसल, सोशल मीडिया पर आर्यन खान और नोरा फतेही की कॉमन लोगों के साथ एक ही दिन की तस्वीरें वायरल हुई थी जिसकी वजह से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थी।

हालांकि, दोनों की साथ में तस्वीर नहीं होने की वजह से दोनों की डेटिंग की खबरों को अफवाह बताया जा रहा है। वहीं, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की डेटिंग की खबरें भी सामने आई हैं। तो वहीं, शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X