..................... Aryan Khan not eating anything because he does not want to use Jail's Toilet! जेल का टॉयलेट ना इस्तेमाल करना पड़े इसलिए खाना नहीं खा रहे हैं आर्यन खान - Hindi Filmibeat

जेल का टॉयलेट ना इस्तेमाल करना पड़े इसलिए खाना नहीं खा रहे हैं आर्यन खान, आज फिर होगी सुनवाई!

शाहरुख खान के साहबजादे आर्यन खान जब से जेल गए हैं और उनको लेकर अंदर से कई तरह की अपडेट्स सामने आई है। पहले पता चला था कि आर्यन खान रात भर नहीं सोते हैं और ना ही कुछ खाने के लिए राजी है। लेकिन अब पता चला है कि पूरा पूरा दिनम सिर्फ बिस्किट्स में गुजार देते हैं और खाने को पूरी तरह से हटा देते हैं। इसका एक कारण ये भी है कि वो जेल टॉयलेट को अवॉइड करना चाहते हैं।

जी हां.. सभी जानते हैं कि जेल के गुसलखाने कितना गंदे होते हैं और यही कारण है कि आर्यन वहां जाने से परहेज कर रहे हैं। इसीलिए वो कुछ खाते पीते नहीं हैं।

aryan khan, shahrukh khan, आर्यन खान, शाहरुख खान

इस खबर के सामने आने के बाद लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई 13 अक्टूबर को हुई थी लेकिन पूरी तरह से ये नहीं हो पाई थी,

जमानत याचिका पर सुनवाई

जमानत याचिका पर सुनवाई

यही कारण है कि आज यानि 14 अक्टूबर को फिर से आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। इस दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान भी मौजूद होंगी। हाल ही में गौरी आर्यन से मिलने के लिए जेल गईं थीं लेकिन उनको इजाजत नहीं मिली थी।

काफी गम में हैं

काफी गम में हैं

शाहरुख खान को लेकर खबरें आईं थीं कि वो काफी गम में हैं और रात भर ऐसे ही बैठकर गुजार देते हैं। शाहरुख खान हर मुमकिन कोशिश कानूनन कर रहे हैं कि वो किसी तरह से आर्यन की जमानत करवा सकें। बता दें कि आर्यन खान को एनसीबी ने एक क्रूज पार्टी के दौरान गिरफ्तार किया था।

लोग भड़क गए थे

लोग भड़क गए थे

हालांकि अब एनसीबी ये कह रही है कि आर्यन के पास से किसी तरह का ड्रग्स नहीं मिला है लेकिन वो एक बड़े ग्रुप का हिस्सा हैं जो कि ड्रग्स में शामिल है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर भी लोग भड़क गए थे और उनका कहना था कि आर्यन को सिर्फ इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि वो शाहरुख खान के बेटे हैं।

14 दिन के लिए जेल भेजा था

14 दिन के लिए जेल भेजा था

हालांकि आज की सुनवाई पर सबकी नजर होगी और देखना है कि कोर्ट में क्या फैसला सुनाया जाता है। फिलहाल आर्यन खान हिरासत में हैं कोर्ट ने उनको 14 दिन के लिए जेल भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X