Pics: आर्यन खान का नया लुक, बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी
शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान पर हमेशा ही फैन्स की नज़र रहती है और अब उनका नया लुक तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस लुक में आर्यन छोटी सी फ्रेंच दाढ़ी के साथ दिखाई दे रहे हैं और उनकी ये तस्वीर फैन्स को बेहद पसंद आ रही है। वहीं इस तस्वीर को देखकर फैन्स का ये भी कहना है कि आर्यन खान अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी ज़ोर शोर से कर रहे हैं।
गौरतब है कि फैन्स को अगर वाकई किसी स्टार किड का बेसब्री से इंतज़ार है तो वो है शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान। और जिस हिसाब से आर्यन फैन्स को अपनी तस्वीरों के साथ खुश कर रहे हैं, ऐसा लगता नहीं है कि वो फैन्स को निराश करेंगे।

शाहरूख खान और आर्यन खान, हॉलीवुड फिल्म द लायन किंग के हिंदी वर्जन में सिंबा और मुफासा बनकर बाप बेटे की आवाज़ दे चुके हैं और दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। पूरी इंडस्ट्री ने आर्यन की आवाज़ और अंदाज़ को शाहरूख खान की छाप बताया था।
वहीं सबने बांहें फैलाकर आर्यन का स्वागत भी कर लिया है। अब बस देखना है कि उनका डेब्यू कब, कहां और कैसे होता है।


Click it and Unblock the Notifications