अप्सरा की तरह रेड कार्पेट पर उतरीं Aryan Khan की रूमर्ड GF, हसीना की खूबसूरती जिसने देखी वो बस देखता रह गया!

Aryan Khan Larissa Bonesi

Aryan Khan Rumored girlfriend Larissa Bonesi Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का डायरेक्शन डेब्यू आखिरकार दर्शकों के सामने आ गया। उनकी पहली वेब सीरीज The Ba**ds Of Bollywood का धमाकेदार प्रीमियर 17 सितंबर को मुंबई के NMACC में आयोजित किया गया। यह शाम ग्लैमर, मजाकिया अंदाज और हाई-ड्रामा से भरी रही और साल के सबसे चर्चित इवेंट्स में से एक बन गई।

यह प्रोजेक्ट गौरी खान की कंपनी Red Chillies Entertainment के बैनर तले बना है और इसे लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा थी। शो को 'Baddest, Filmiest Show on Earth' कहा जा रहा है और यह 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

लारिसा बोनेसी ने खींचा सबका ध्यान

इस प्रीमियर का सबसे चर्चित पल रहा ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस लारिसा बोनेसी का आगमन। लारिसा, जिन्हें लंबे समय से आर्यन खान की करीबी दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड माना जाता है, ब्लैक गाउन में बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं। रेड कार्पेट पर उन्होंने कैमरों के सामने पोज दिए और आर्यन को सपोर्ट करते नजर आईं।

लारिसा पहले भी आर्यन की तारीफ कर चुकी हैं। जब इस शो का पहला लुक रिलीज हुआ था, तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए लिखा था- 'Unstoppable, unmatched, and truly World's #1! Proud is an understatement!'। आर्यन ने भी उनकी यह स्टोरी री-शेयर की थी, जिससे उनके रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गईं। प्रीमियर में उनकी मौजूदगी ने उनकी प्रेम कहानी को और हवा दे दी।

खान परिवार की ग्रैंड एंट्री

आर्यन का डेब्यू उनके पूरे परिवार के लिए जश्न का मौका बन गया। शाहरुख खान अपनी पत्नी और शो की प्रोड्यूसर गौरी खान, बेटी सुहाना खान और छोटे बेटे अबराम खान के साथ पहुंचे। जहां सुहाना गोल्डन ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं शाहरुख और बाकी परिवार ने ब्लैक आउटफिट्स पहनकर सबका ध्यान खींचा।

दमदार कास्ट और बड़े कैमियो

सीरीज की स्टार कास्ट भी चर्चा में है। इसमें शामिल हैं- बॉबी देओल, लक्ष्य, साहेर बंबा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, मनोज पाहवा, राघव जुयाल, रजत बेदी, विजयंत कोहली, अन्या सिंह, इसके अलावा दर्शकों को खास कैमियो भी देखने को मिलेंगे, जिनमें सलमान खान, एस.एस. राजामौली, आमिर खान, करण जौहर और रणवीर सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

दर्शकों में बढ़ी उम्मीदें

प्रीमियर को मिला शानदार रिस्पॉन्स बता रहा है कि यह वेब सीरीज़ हिट होने वाली है। अब सभी की निगाहें 18 सितंबर पर टिकी हैं, जब The Ba**ds Of Bollywood नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आर्यन खान का यह डेब्यू कितना दमदार और एंटरटेनिंग साबित होता है।

More from Filmibeat

Read more about: aryan khan larissa bonesi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X