Aryan Khan का धमाकेदार डेब्यू, पहली बार में ही किया अपने सुपरस्टार डैड शाहरुख खान को डायरेक्ट

aryan-khan-makes-his-directorial-debut-and-shoots-his-father-shahrukh-khan

Aryan Khan makes his directorial debut: एक तरफ जहां शाहरुख खान की बेटी सुहाना बतौर एक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, किंग खान के बेटे ने डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रख दिया है। जी हां, हम फैन्स के लिए एक नई अपडेट के साथ सामने आए हैं जो शाहरुख के सबसे बड़े बेटे आर्यन खान से जुड़ी हुई है।

हाल ही में आर्यन खान ने अपनी पहली एड फिल्म शूट की हैं जो एक तरह से डायरेक्शन में उनका डेब्यू भी है। दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो में शाहरुख खान की झलकियां दिखाई दी हैं।

आर्यन खान ने अपने दोस्तों बंटी और लेटी के साथ अपने लक्ज़री स्ट्रीटवियर ब्रांड के बारे में फैंस को हिंट देते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस छोटे से वीडियो में शाहरुख खान की झलक देखी जा सकती है, आर्यन ने आने वाले 24 घंटों में इस पूरी एड फिल्म को देखने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है।

यह वास्तव में आर्यन के लिए खुशी का एक बेहद खास पल है क्योंकि उन्हें अपने पहले डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट में अपने पिता को निर्देशित करने का मौका मिला है। आर्यन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- It's been nearly 5 years since the conception of this lifestyle luxury collective. D'YAVOL is finally here...

इससे पहले आर्यन ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट के लेखन का काम पूरा कर लिया है। ये एक सीरीज है जो उनके द्वारा निर्देशित और दिखाई जाएगी। 2023 में इस सीरीज के फ्लोर्स पर जाने की उम्मीद है।

Read more about: shahrukh khan aryan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X