इस फिल्म से शाहरुख खान के साथ डेब्यू कर रहे हैं आर्यन खान- कहानी में ट्विस्ट!
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आखिरकार फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। आर्यन खान के डेब्यू का इंतजार सभी कर रहे हैं। लेकिन यहां कहानी में ट्विस्ट है। दरअसल, डिजनी की फिल्म 'द लॉयन किंग' के हिंदी वर्जन में मुस्तफा की आवाज हैं शाहरुख खान और मुस्तफा के बेटे सिम्बा के लिए आवाज दिया है आर्यन खान ने। फिल्म की कहानी है जंगल के राजा मुस्तफा और उसके बेटे सिम्बा की है।
फादर्स डे के मौके पर शाहरुख खान ने तस्वीर भी पोस्ट की थी, जहां शाहरुख और आर्यन दोनोंने नीले रंग की जर्सी पहनी हुई थी और इस पर बैकसाइड में लिखा हुआ था 'मुसाफा' और 'सिंबा'। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि आर्यन खान की आवाज दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।

आर्यन खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में शामिल हैं। लंबे समय से बॉलीवुड में आर्यन के डेब्यू की चर्चा है। लेकिन जहां सुहाना खान को लेकर शाहरुख बोल चुके हैं वह कुछ सालों में बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। आर्यन को लेकर ऐसी कोई खबर नहीं थी। लेकिन अब आर्यन का द लॉयन किंग से जुड़ना एक सरप्राइज की तरह है।
द लॉयन किंग पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा- यह एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे पूरे परिवार को बहुत पसंद है और हमारे दिलों में इसके लिए खास जगह है। बतौर पिता मैं मुसाफा से खुद को पूरी तरह से जोड़ पाता है, जिस तरह वह अपने बेटे को लेकर सोचता है। आर्यन के साथ इसमें काम करना इस फिल्म को मेरे लिए और स्पेशल बनाता है। हम यह सोचकर और भी उत्साहित हैं कि अब अबराम भी इसे देखने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications
