फिल्मों में लॉन्च होंगे आर्यन खान, राम गोपाल वर्मा ने बताई शाहरुख खान के बेटे की फिल्म की डिटेल

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में जेल में बंद है। वहीं अब तक उन्हें कई बॉलीवुड सितारों का सपोर्ट मिल चुका है। अब बॉलीवुड के फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान केस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी राय साझा करते हुए कई ट्वीट्स किए।

राम गोपाल वर्मा का कहना है कि शाहरुख खान के फैंस को तो एनसीबी का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सुपर डुपर स्टार बना दिया। राम गोपाल वर्मा ने तंज कसते हुए लिखा, शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान को सिर्फ एक पिता होने के नाते ही सुपरस्टार बनाया था। लेकिन एनसीबी ने तो उन्हें सुपर सेंसिटिव एक्टर बनाया है। जहां ये दिखाया गया है कि कैसे जिंदगी का दूसरा पहलू है जो आर्यन के पिता द्वारा कंट्रोल नहीं किया गया।

Aryan Khan

राम गोपावल वर्मा ने कहा कि, मैं शर्त के साथ कह सकता हूं आर्यन खान भविष्य में यही कहेंगे कि उनके पिता से ज्यादा वह जेल में रहकर जमीनी हकीकत को समझ पाए हैं। एनसीबी ने उन्हें जमीनी सच्चाई दिखा दी है। इस अनुभव के बाद उनकी अदाकारी और व्यक्तित्व निखरेगा।

 जेल से काफी कुछ सीखा होगा आर्यन ने

जेल से काफी कुछ सीखा होगा आर्यन ने

राम गोपाल वर्मा ने आर्यन खान पर जो प्रतिक्रिया दी वह सीधे सीधे शाहरुख खान व आर्यन का नाम लेते हुए कहा। जहां वह ये कहने से भी नहीं हिचके कि आर्यन खान भविष्य में सभी से यही कहेंगे कि उन्होंने जेल से काफी कुछ सीखा है।

फिल्म में लॉन्च आर्यन खान

फिल्म में लॉन्च आर्यन खान

एक अन्य ट्वीट में फिल्म की भाषा में तंज कसते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा, फिल्म का नाम रॉकेट। हीरो के तौर पर आर्यन खान को लॉन्च किया गया। इस फिल्म को प्रोड्यूस किया एनसीबी ने। सह निर्माता कुछ राजनैतिक पार्टियां। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है मीडिया ने।

काजोल की बहन ने किया सपोर्ट

काजोल की बहन ने किया सपोर्ट

आर्यन खान को हाल में ही काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी सपोर्ट किया। उन्होंने मीडिया संग बातचीत में कहा कि आर्यन खान के साथ जो हो रहा है यह वाकई हैरेसमेंट है। एक बच्चे को मीडिया ट्रायल पर रखा जा रहा है। पत्रकारिता के नाम पर संसेशनल बनाया जा रहा है।

जमानत याचिका पर सुनवाई

जमानत याचिका पर सुनवाई

आर्यन खान की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। आज कोर्ट के फैसले के बाद साफ हो जाएगा कि शाहरुख खान का बेटा जेल में रहेंगे या फिर बेल मिल जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X