..................... शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान करेंगे मेगा डेब्यू, प्रोजेक्ट फाइनल...बस एक्शन बोलने का है इंतजार | Aryan Khan is going to debut as Director with Dad Shahrukh Khan's production house project - Hindi Filmibeat

Confirmed: शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan करेंगे मेगा डेब्यू, प्रोजेक्ट हुआ फाइनल, बस एक्शन का है इंतजार

aryan-khan-is-going-to-debut-as-director-with-dad-shahrukh-khan-s-production-house-project

Recommended Video

Aryan Khan बॉलीवुड में Entry को तैयार, नये Project की दिखाई झलक, पापा Shahrukh बोले- सपना पूरे...

Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू से जुड़ा आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया है। कई दिनों से लगातार यही सवाल खड़े हो रहे थे कि, शाहरुख खान के शहजादे बॉलीवुड में कब कदम रखेंगे। लेकिन, अब आर्यन खान ने खुद ही सोशल मीडिया पर अपने डेब्यू से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है। आर्यन खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।

आर्यन खान द्वारा शेयर की गई तस्वीर में एक फिल्म की स्क्रिप्ट साफ नजर आ रही है। इस स्क्रिप्ट पर आर्यन खान का नाम भी लिखा हुआ है। स्क्रिप्ट के पास ही क्लैपबोर्ड भी रखा हुआ है जिस पर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट लिखा हुआ है। इस तस्वीर के साथ आर्यन खान ने कैप्शन में लिखा है- 'राइटिंग पूरी हो गई है... एक्शन के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'

इस तस्वीर से ये बात साफ हो गई है कि आर्यन खान निर्देशन में कदम रखने जा रहे हैं। यह तस्वीर शेयर करते ही आर्यन खान सोशल मीडिया पर छा गए हैं। आर्यन खान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वहीं, शाहरुख खान ने भी आर्यन खान की तस्वीर पर रिएक्ट किया है।

पापा शाहरुख का कॉमेंट

पापा शाहरुख का कॉमेंट

शाहरुख खान ने आर्यन की तस्वीर पर कॉमेंट करते हुए लिखा है- 'वाह, सोच रहे हो, विश्वास कर रहे हो, सपने पूरे होंगे। बस अब हिम्मत करो और तुम्हारे पहले प्रोजेक्ट के लिए मेरी दुआएं तुम्हारे साथ हैं, ये हमेशा स्पेशल होता है।' वहीं, गौरी खान ने भी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मम्मी को है इंतजार

मम्मी को है इंतजार

गौरी खान ने लिखा है- 'इंतजार नहीं कर सकती।' वहीं, कई और सेलेब्स ने आर्यन खान को बधाई दी है। शाहरुख खान और गौरी के अलावा मनीष मल्होत्रा, सिकंदर खेर, शनाया कपूर, भावना पांडे, आशुतोष गोवारिकर, महीप कपूर समेत कई स्टार्स ने कॉमेंट किया है।

बधाई की झड़ी

बधाई की झड़ी

शाहरुख खान की बेटे आर्यन जहां निर्देशन में कदम रखने जा रहे हैं.. वहीं, सुहाना खान की दिलचस्पी अभिनय में है। सुहाना खान, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X