NCB की गाड़ी में हंसते हुए दिखे आर्यन खान, लोगों का फूटा गुस्सा- 'गिरफ्तारी के बाद भी शर्म नहीं'
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को आर्यन खान की जमानत याचिका कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई। फिलहाल आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं। वहीं दूसरी सोशल मीडिया पर आर्यन खान की कुछ तस्वीरें ऐसी सामने आई हैं जिन्हें लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल वह पुलिस के साथ गाड़ी में बैठे हुए हैं और हंसते दिख रहे हैं। ऐसे में लोगों ने शाहरुख खान के बेटे को ट्रोल किया।
शुक्रवार शाम आर्यन खान एनसीबी की गाड़ी में बैठे कोर्ट के बाहर नजर आए। इस दौरान वह कुछ तस्वीरों में हंसते दिखाई दिए, जिन तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया। कोर्ट के बाहर खींची गई इन तस्वीरों में आर्यन खान के मुस्कुराते चेहरे को देख लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। साथ ही शाहरुख खान को भी ट्रोल कर डाला।

कुछ यूजर्स ने कहा कि आर्यन खान ड्रग्स केस में जेल में हैं लेकिन अभी भी उन्हें पछतावा नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि शाहरुख खान के हम फैन हैं लेकिन इन तस्वीरों ने हमें निराश कर दिया। वहीं दूसरी तरफ एक अन्य यूजर ने लिखा कि आर्यन खान गिरफ्तारी में भी हंस रहा है, मैं चौंक गया हूं।
वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने आर्यन खान को सपोर्ट किया। शाहरुख खान के फैंस उनके और बेटे के सपोर्ट में आए। ऐसे फैंस ने लिखा कि इन तस्वीरों के पीछे असली सच्चाई क्या है। ये हम नहीं जानते लेकिन बिन जाने किसी के बारे में ऐसा व्यू बनाना गलत है।

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में आर्यन खान
7 अक्टूबर को अदालत ने ड्रग्स केस में आर्यन खान समेत अन्य आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। वहीं दूसरी तरफ 8 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई।

आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज
शुक्रवार को कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट व मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इसी के साथ शाहरुख खान के बेटे को कोर्ट से शुक्रवार को भी राहत नहीं मिली।

आर्यन खान की कोर्ट में दलील
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने कोर्ट में कहा कि एनसीबी को शिप पर से उनके पास से ड्रग्स बरामद हुआ था। न ही उनके पास अभी तक कोई सबूत उनके खिलाफ मिला है। हालांकि ये दलीलें काम नहीं आईं और उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई।

गौरी खान की हालत खराब
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान बेटे आर्यन खान को जमानत न मिलने से खासा निराश और दुखी हैं। बताया गया कि उन्हें कार में रोते देखा गया। वह आर्यन खान को लेकर काफी चिंतिंत हैं और उनकी हालत भी ठीक नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











