..................... Aryan Khan in Arthur Jail: I am from respectable family & will not abscond says Shah Rukh Khan Son | जेल में शाहरुख का बेटा आर्यन खान, कोर्ट में दी दलील- 'मैं इज्जतदार परिवार से हूं' - Hindi Filmibeat

जेल में शाहरुख का बेटा आर्यन खान, कोर्ट में दी दलील- 'मैं इज्जतदार परिवार से हूं'

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान क्रूज शिप पर ड्रग्स मामला लगातार गरमाता जा रहा है। वह पिछले कई दिनों से एनसीबी की कस्टडी में थे और 7 अक्टूबर को कोर्ट ने आर्यन समेत अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। 8 नवंबर यानी आज आर्यन खान की किस्मत का फैसला होना है। दरअसल गौरी खान और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही है। कोर्ट के फैसले के बाद साफ हो जाएगा कि आर्यन खान को जेल मिलेगी या बेल।

जहां एक तरफ मुंबई कोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है वहीं दूसरी तरफ आर्यन खान समेत अन्य 8 आरोपियों को एनसीबी ने ऑर्थर रोड जेल शिफ्ट कर दिया है। आर्यन खान समेत अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने बढ़ा दी थी। ऐसे में आर्यन व अन्य पुरुष ऑर्थर रोड जेल में रहेंगे तो वहीं महिला आरोपी को बायकुला जेल में भेजा गया है।

 Aryan Khan

सोशल मीडिया पर आर्यन खान से लेकर अन्य आरोपियों की वीडियो फोटो सामने आई हैं जिसमें आर्यन खान काफी परेशान नजर आए। पूरा खान परिवार इसी चिंता में है कि आर्यन खान को आज बेल मिल पाएगी कि नहीं। यदि आर्यन खान को आज बेल नहीं मिलती तो उन्हें ऑर्थरा रोड वाली जेल में ही 14 दिन बिताने होंगे।

वहीं आर्यन खान का बयान भी सामने आया है। जिसे उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट में रखा है। सतीश मानशिंदे ने आर्यन के बयान को रखते हुए कोर्ट में बताया कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है इसके बावजूद भी उन्हें कस्टडी में रखा गया है।

आर्यन खान बोले- मैं इज्जतदार परिवार से हूं

आर्यन खान बोले- मैं इज्जतदार परिवार से हूं

आर्यन खान ने कहा कि वह इज्जतदार परिवार से आते हैं उनका आरोपियों व अपराध से कभी कोई संबंध नहीं रखा। ऐसे में उन्हें जेल में नहीं रखा जाना चाहिए।

मेरे ऊपर कोई अपराधिक मामला नहीं है

मेरे ऊपर कोई अपराधिक मामला नहीं है

सतीश मानशिंदे ने आर्यन खान का बयान पढ़कर कोर्ट में बताया कि, मैं 23 साल का हूं मेरे ऊपर कोई अपराधिक मामला नहीं है। 2 अक्टबूर को भी एनसीबी ने मेरी तलाशी ली थी और मेरे पास से कुछ भी ऐसा बरामद नहीं हुआ जिसे लेकर मुझे जेल में रखा जाए।

मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं

मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं

आर्यन खान ने कहा, मेरा मोबाइल फोन जब्त किया गया जिसे फोरेंसिक परीक्षण के लिए भी भेजा गया। लेकिन अभी तक मेरे खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

कहीं फरार नहीं होने वाला हूं

कहीं फरार नहीं होने वाला हूं

वकील सतीश मानेशिंदे ने आर्यन खान के बयान को पढ़ते हुए कहा, "मेरे माता-पिता और एक परिवार है। मेरे पास भारतीय पासपोर्ट है और मैं फरार नहीं होने जा रहा हूं। छेड़छाड़ का कोई सवाल ही नहीं है।"

 एनसीबी को कुछ नहीं मिला

एनसीबी को कुछ नहीं मिला

आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि 5 दिन कस्टडी के बाद भी आर्यन के खिलाफ एनसीबी को कुछ नहीं मिला है। ऐसे में आगे कस्टडी बढ़ाने का कोई तुक नहीं है।

बता दें आज आर्यन खान की मां गौरी खान का जन्मदिन भी है। गौरी खान और शाहरुख खान पिछले कई दिनों से बेटे से मिले तक नहीं है। शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ही आर्यन से मिलने जाती हैं और खाने पीने से लेकर कपड़े देकर पहुंचाकर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X