आर्यन खान को कोर्ट से नहीं मिली राहत, NCB को मिली कस्टडी, जेल में बिताएंगे रात, स्टार्स ने दिया साथ

शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स के सेवन के आरोप में NDPC के सेक्शन 27 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में NCB ने तीन दिन की कस्टडी की डिमांड की। लेकिन कोर्ट ने आर्यन और बाकी के आरोपियों को एक दिन की कस्टडी में रखने की इजाज़त दी है। आर्यन खान आज की रात जेल में बिताएंगे।

वहीं आर्यन खान की मां, गौरी खान, NCB दफ्तर पहुंची हुई थीं और अफवाहों की मानें तो बस एक ही दिन की बात है और आर्यन खान को ज़मानत मिल जाएगी। सूत्रों की मानें तो शाहरूख खान भी अपनी पुरज़ोर कोशिश में लग चुके हैं कि आर्यन खान को रात जेल में ना बितानी पड़े।

aryan-khan-in-1-day-custody-to-spend-the-night-in-jail-suniel-shetty-comes-out-in-support

आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज़ खान मर्चेंट के साथ ही मुनमुन धमेचा, नूपुर सारिका, इश्मीत सिंह, मोहक जायसवाल, विक्रांत चोकर और गोमीत चोपड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है। 22 लोगों की टीम के साथ कॉर्डेलिया नाम के क्रूज़ पर NCB के अधिकारियों ने छापा मारा। ये प्लान पिछले 15 दिन से NCB बना रही थी। लेकिन किसी को नहीं पता था कि इस पार्टी में शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल होने वाले हैं।

एक सीनियर वकील की मानें तो आर्यन खान ने ड्रग्स का सेवन किया है या फिर नहीं किया है, उन पर केस दोनों ही सूरतों में बनेगा क्योंकि वो एक ऐसी पार्टी का हिस्सा थे जहां ड्रग्स का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा था। वहीं आर्यन खान के सपोर्ट में सुनील शेट्टी और सुचित्रा कृष्णमूर्ति सामने आए हैं।

सुनील शेट्टी ने दिया साथ

सुनील शेट्टी ने दिया साथ

अरेस्ट से पहले आर्यन खान लगभग 18 घंटों तक हिरासत में थे। इस दौरान सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा - उस बच्चे को सांस लेने दीजिए, वो सिर्फ एक बच्चा है जो ऐसी जगह पर था जहां ये सब हो रहा था। उसने ड्रग्स लिया है या फिर नहीं लिया है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उस बच्चे का ख्याल रखना हमारी ज़िम्मेदारी है। जब भी ऐसी रेड कहीं पर भी होती है तो हिरासत में बहुत सारे लोग लिए जाते हैं।

मीडिया पर बरसीं सुचित्रा

मीडिया पर बरसीं सुचित्रा

शाहरूख खान की को स्टार रह चुकीं अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति भी ट्विटर मीडिया पर अपना गुस्सा जताते हुए दिखीं। उन्होंने पूछा इतना तमाशा केवल इसलिए ना कि आर्यन एक बॉलीवुड स्टार का बेटा है। उन्होंने आगे लिखा किसी भी माता पिता के लिए सबसे ज़्यादा दुखद होता है अपने बच्चों को परेशानी में देखना।

दोस्त के साथ हुए हैं गिरफ्तार

दोस्त के साथ हुए हैं गिरफ्तार

आर्यन खान जिस पार्टी से गिरफ्तार हुए हैं वहां वो अपने दोस्त अरबाज़ खान मर्चेंट के साथ गए थे। अरबाज़ के पास से कुछ ड्रग्स बरामद होने की खबर है। गौरतलब है कि अरबाज़ और आर्यन काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर ही साथ में पार्टी करते दिख जाते हैं। इस क्रूज़ पर भी दोनों पार्टी करने ही पहुंचे थे। अरबाज़ और आर्यन एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे जो कि कॉर्डेलिया नाम के एक शिप पर हो रही थी। ये शिप मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ था।

पिता ने किया था आगाह

पिता ने किया था आगाह

सूत्रों की मानें तो आर्यन खान ने अपनी पूछताछ में कहा कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन नहीं किया था। आर्यन का कहना था कि उनके पिता शाहरूख खान ने उन्हें आगाह किया था कि शहर में हर जगह NCB छापे मार रही है और इसलिए आर्यन जहां भी जाएं बहुत ही सोच समझकर जाएं।

ट्रेंड हो रहे हैं समीर वानखेड़े

ट्रेंड हो रहे हैं समीर वानखेड़े

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से NCB ऑफिसर समीर वानखेड़े ट्रेंड हो रहे हैं। समीर और उनकी टीम ने इस रेव पार्टी में सबको रंगे हाथ पकड़ा। आर्यन खान के अलावा इस पार्टी से 13 लोग हिरासत में लिए गए थे। इनमें 3 लड़कियां भी शामिल थीं। हिरासत में लिए गए 13 लोगों में से आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज़ खान मर्चेंट सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X