आर्यन खान को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, धक्का-मुक्की के बीच धड़ाम से गिरा शख्स और...

Aryan Khan Mobbed: आर्यन खान का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने फैंस के बीच घिरे नजर आ रहे हैं। दरअसल इस मौके पर एक्टर और डांसर राघव जुयाल के जन्मदिन की पार्टी पर पहुंचे थे।

Aryan Khan

गुरुवार रात मुंबई में इस पार्टी की आयोजन किया गया था जिसमें राघव के कई करीबी नजर आए थे। आर्यन खान वैसे तो लाइमलाइट और कैमरों से बचते हैं लेकिन कभी कभी वो पब्लिक में दिख जाते है। इस वीडियो को देखकर आपको ऐसा लगेगा कि आर्यन खान ने पिता के नक्शेकदम पर चलने का ठान लिया है।

Also Read
Dhamaal 4 vs Alpha Box Office: पहले दिन ही अल्फा का रिकॉर्ड तोड़ देगी धमाल 4? इतनी कमाई का अनुमान!
Dhamaal 4 vs Alpha Box Office: पहले दिन ही अल्फा का रिकॉर्ड तोड़ देगी धमाल 4? इतनी कमाई का अनुमान!

दरअसल आर्यन खान जैसे ही पार्टी से बाहर निकले और अपनी कार की तरफ बढ़े तो फैंस के हुजूम ने उनको घेर लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और एक शख्स जमीन पर गिर गया। आर्यन ने तुरंत उस शख्स को उठाया है और बेहद ठंडे दिमाग के साथ आगे बढ़ गए। इतनी भीड़ में घिरने के बाद भी आर्यन के चेहरे पर किसी तरह की झुंझलाहट नहीं थी। उनके इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

कैसा था लुक?

राघव के बर्थडे पर आए आर्यन के लुक की बात करें तो इस दौरान वो नीली टी-शर्ट, डेनिम जींस और काली जैकेट के साथ सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक में दिख रहे थे। 'बै़ड्स ऑफ बॉलीवुड' के पहले सीजन में राघव जुयाल को काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज के बाद से ही आर्यन और राघव की दोस्ती काफी अच्छी हो गई है। आर्यन ने शानदार तरीके से सीरीज को निर्देशित किया था। वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही आर्यन बाहर निकले, पैपराज़ी और फ़ैन्स शाहरुख़ खान के बेटे की एक झलक पाने के लिए उनकी ओर दौड़े थे।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''लोग बहुत बदतमीज़ हैं। धक्का-मुक्की कर रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''आर्यन ने आपा नहीं खोया।'' एक ने लिखा, ''उसमें पिता की झलक दिखती है।'' एक ने लिखा, ''बेरोज़गारी चरम पर..'' इस तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: aryan khan raghav juyal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X