समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान से मांगी थी 25 करोड़ की रिश्वत? हाईकोर्ट में खुला राज! आर्यन को क्लीन चिट..
Sameer Wankhede Aryan Khan: साल था 2021 और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम जब ड्रग्स केस में आया तो मन्नत अंदर तक हिल गया। किसी भी पिता के लिए ये बहुत बड़ा झटका था क्योंकि आर्यन को जेल भेज दिया गया था और वो महीना शाहरुख खान और उनके फैंस के लिए किसी बुरे सपने की तरह था।

आरोप थे आर्यन खान क्रूज पर पार्टी कर रहे थे और इस दौरान वो ड्रग्स लेते हुए पकड़े है। हालांकि बाद में उनको जमानत मिली और पता चला कि हकीकत कुछ और ही है। बाद में पता चला कि आर्यन वहां पर थे जरूर लेकिन ड्रग्स से उनका कोई लेना देना नहीं थी। ये सीन आर्यन अपनी सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी दिखाया है।
हालांकि इस केस के दौरान एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगे और कहा गया था कि उन्होने आर्यन से 25 करोड़ रुपए मांगे थे और ना देने पर जेल में डालने की धमकी थी। लेकिन अब इस पूरे मामले में समीर का एक बयान सामने आया है।
Sameer Wankhede 25 Crore Bride: समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान से मांगी घूस?
क्रूज़ ड्रग मामला काफी चर्चा में रहा था और कहा गया था कि समीर ने शाहरुख खान से आर्यन को छोड़के बदले 25 करोड़ की घूस मांगी थी। अब समीर वानखेड़े ने मुंबई हाईकोर्ट में खुलकर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन को क्लीन चिट देने के बदले में उन्होने किसी तरह की कोई घूस शाहरुख खान से नहीं मांगी थी। बता दें उस वक्त से ही समीर पर ये आरोप है और इसको लेकर लगातार जांच की जा रही है। हालांकि समीर ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। आर्यन खान के करीबियों ने उस वक्त सामने आकर उनका समर्थन किया था और सलमान खान आनन फानन में शाहरुख से मिलने पहुंचे थे।
Bads Of Bollywood: आर्यन खान का दमदार डेब्यू
आर्यन खान इस मामले से बाहर निकलकर अब लगातार काम कर रहे हैं। उन्होने नेटफ्लिक्स के लिए बैड्स ऑफ बॉलीवुड बनाई थी और इस सीरीज ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। लोग इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। एक अहम मोड़ पर खत्म हुई इस सीरीज ने आर्यन को अपना अलग नाम दे दिया है।


Click it and Unblock the Notifications















