..................... Aryan Khan Drug Case singer Mika Singh slams Bollywood silence read details। आर्य़न खान ड्रग के पर सिंगर मीका सिंह ने बॅालीवुड की चुप्पी पर किया निशाना - Hindi Filmibeat

आर्यन खान ड्रग केस : बॅालीवुड की चुप्पी पर भड़के मीका सिंह- सबके बच्चे अंदर जायेंगे तब एकता दिखायेंगे?

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस का मामला वक्त के साथ गंभीर होता गया। मुंबई क्रूज पार्टी पर छापेमारी के दौरान आर्यन खान की गिरफ्तारी की गई। आर्यन खान के पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान एक नहीं बल्कि कई बार जमानत के लिए कोर्ट जा चुके हैं।

आर्यन खान को कोर्ट ने आर्थर रोड जेल में भेज दिया। ऐसे में बॅालीवुड के कई बड़े लोगों ने इस पूरे मामले को लेकर शाहरुख खान और गौरी खान का सपोर्ट किया। ऋतिक रोशन, सलमाना खान और फराह खान जैसे कई बिग स्टार्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने इस वक्त खुले तौर पर शाहरुख खान के साथ अपना समर्थन दिखाया।

Mika Singh, Shahrukh Khan,

वहीं कई बड़े नाम ऐसे भी हैं जो चुप्पी साध रखे हैं। इस पर सवाल उठाया है सिंगर मीका सिंह ने। निर्देशक संजय गुप्ता ने बॅालीवुड की इस मामले में ना बोलने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मीका सिंह ने भी अपना मत जाहिर किया है।

संजय गुप्ता और मीका सिंह का बयान

संजय गुप्ता और मीका सिंह का बयान

संजय गुप्ता और मीका सिंह को यह बात खटक रहा है कि आखिर क्यों कुछ लोगों के बीच कई सारे लोग आर्यन खान ड्रग केस मामले में कुछ ना बोलना पसंद कर रहे हैं। संजय गुप्ता ने इस पर शर्मिंदगी भी जताई है। संजय गुप्ता ने ट्टीट कर इस संबंध में लिखा है कि शाहरुख खान ने इंडस्ट्री के लोगों को रोजगार दिया है। आज भी रोजगार दे रहे हैं। शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। और इस मुश्किल वक्त पर ही सही फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी शर्मनाक है।

मैं शाहरुख खान के साथ हूं।

मैं शाहरुख खान के साथ हूं।

संजय गुप्ता के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए मीका सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है और बोला है कि आप बिल्कुल सही कर रहे हो भाई। वो सभी ड्रामा देख रहे हैं। लेकिन एक शब्द भी नहीं बोल सकते। मैं शाहरुख खान के साथ हूं। आर्यन खान को जमानत दी जानी चाहिए। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में सबके बच्चे एक बार अंदर जायेंगे तब जाकर यह सभी एकता दिखायेंगे?

मीका सिंह का लगातार समर्थन

मीका सिंह का लगातार समर्थन

वैसे यह मीका सिंह की तरफ से पहली बार आर्यन खान ड्रग केस पर पोस्ट नहीं है। इससे पहले मीका सिंह ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि सुना था कि उस बड़े से क्रूज पर कई लोग थे। लेकिन उन्हें आर्यन खान के अलावा किसी और को देखने को नहीं मिला। क्या आर्यन खान अकेले क्रूज पर घूम रहे थे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X