आर्यन खान ड्रग केस: शाहरुख का Video वायरल- मेरे परिवार पर मुसीबत आई तो सलमान खान तुम हो

शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा में सुपरस्टार बनने के साथ ग्लोबल स्तर पर भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। शाहरुख खान का नाता विवाद से दूर रहा है। शाहरुख खान सोशल मीडिया पर भी कंट्रोवर्शियल मामलों से दूर रहते हैं। लेकिन बेटे आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान के निजी जिंदगी पर इसका गहरा असर पड़ा है।

इस पूरे मामले को लेकर शाहरुख खान को जहां कई यूजर्स सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बॅालीवुड शाहरुख खान के सपोर्ट में खड़ा हुआ है। बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान के साथ खड़े होने के लिए सबसे पहले सलमान खान आए।

Aryan Khan, Shahrukh Khan, Salman Khan,

बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान के घर पर देर रात सलमान खान ने जाकर मुलाकात की। सलमान खान के बाद उनकी बहनें और सोहेल की पत्नी सीमा खान भी पहुंची। इसी के साथ दोनों की दोस्ती के किस्से सामने आने लगे।

शाहरुख खान का पुराना वीडियो

शाहरुख खान का पुराना वीडियो

शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान ने ये कहा था कि अगर उनके परिवार पर कोई मुसीबत आयी तो सलमान खान हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। जब शाहरुख खान के घर पर सलमान पहुंचे थे तो फैंस ने ये भी बोला था कि एक समय वो भी था जब सलमान खान और शाहरुख खान के बीच काफी विवाद हुआ था।

सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती की कहानी

सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती की कहानी

कई साल एक दूसरे से बात ना करने के बाद एक बार फिर से शाहरुख खान और सलमान खान वक्त के साथ अपनी दोस्ती में आयी दरार को खत्म कर दिया। जब शाहरुख खान पर मुश्किल आयी तो सलमान खान बिना देरी किए उनकी मदद के लिए पहुंच गए। फिलहाल सलमान खान और शाहरुख खान का ये पुराना वीडियो फैंस ने वायरल किया है।

सलमान खान और शाहरुख खान का वीडियो

सलमान खान और शाहरुख खान का वीडियो

यह वीडियो सलमान के एक गेम शो का है। जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान भी रानी मुखर्जी के साथ पहुंचे थे। इसी में शाहरुख ने कहा था कि सलमान उनके परिवार के लिए मौजूद होंगे। इस वीडियो में सलमान खान ने शाहरुख खान से पूछा था कि क्या उनका कोई है जो थिक एंड थिन यानी कि सुख और दुख में साथ दे? इसके जवाब में शाहरुख खान ने कहा था कि सलमान अगर मैं कभी मुसीबत में हूं तो तुम हो। मुझसे ज्यादा अगर मेरा परिवार मुसीबत में हुआ तो तुम हो। यह सुनन के बाद सलमान खान कहते हैं एकदम सही और फिर शाहरुख खान को गले लगा लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X