..................... Aryan Khan drug case Shahrukh Khan emotional old video viral - Hindi Filmibeat

आर्यन खान ड्रग केस के बीच सामने आया शाहरुख खान का भावुक VIDEO, फैंस ने किया वायरल

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस ऐसे हैं जो कि एक्टर को सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन कहीं ना कहीं काफी लोगों ने शाहरुख खान को ट्रोल किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आर्यन खान को ड्रग लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लगातार उनसे पूछताछ जारी की गई।

शाहरुख खान इस पुराने वीडियो में काफी भावुक नजर आ रहे हैं। इससे पहले शाहरुख खान को लेकर हिंदुस्तान शाहरुख नाम से कविता भी इंटरनेट पर वायरल हुई। इस कविता को स्वरा भास्कर के साथ कई स्टार्स ने भी शेयर और सपोर्ट भी किया। यह सभी जानते हैं कि शाहरुख ने फिल्मों में आने से पहले टीवी में अपना एक सफर तय किया है।

Aryan Khan, Shahrukh Khan,

शाहरुख खान फौजी के साथ एक टीवी शो दूसरा केवल भी किया था। इसी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसी शो से जुड़ा काफी साल पहले का शाहरुख खान का यह वीडियो पहली बार इतनी चर्चा में आया है। जिसकी वजह उनका बेटा आर्यन खान है। इस वीडियो में पंजाब के एक गांव में बैठकर शाहरुख खान यह गाना गा रहे हैं। वीडियो में मौजूद सभी लोग इस गाने का आनंद उठा रहे हैं।

शाहरुख खान भी पूरे दिल और भाव से इस गाने को गाते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान का यह वीडियो उनके सुपरस्टार बनने और फिल्मों में कदम रखने के पहले का वीडियो है।गौरतलब है कि शाहरुख खान के लिए पिछले 2 साल करियर के लिहाज से सही नहीं गए हैं। शाहरुख की जीरो फिल्म सुपरहिट नहीं हुई। वहीं दूसरी शाहरुख खान ने कोरोना केस में कमी आने के कारण कुछ समय पहले ही पठान फिल्म के शूटिंग की शुरुआत की थी। बेटे आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों का काम पूरी तरह से रोक दिया है। फिलहाल चलिए आपको उनका यह वीडियो दिखाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X