..................... Aryan Khan drug case Shahrukh Khan daughter suhana khan is sick read details । आर्यन खान ड्रग केस शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बीमार पढ़िए डिटेल - Hindi Filmibeat

आर्यन खान ड्रग केस: सुहाना खान की तबीयत खराब, शाहरुख- गौरी ने लिया परिवार के लिए फैसला !

By Filmibeat Desk

शाहरुख खान के लिए 15 दिन काफी मुश्किल रहा है। बेटे आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान और गौरी खान लगातार यही कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी तरह आर्यन खान को जमानत पर बाहर लाया जाए। इस बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से भी जुड़ी एक अपडेट सामने आयी है।

सुहाना खान काफी समय से मुंबई में नहीं हैं। बल्कि सुहाना खान अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए काफी समय से देश से बाहर न्यूयॉर्क में हैं। हालांकि भाई आर्यन खान की 3 अक्टूबर को हुई ड्रग केस में गिरफ्तारी के बाद सुहाना खान लगातार मां गौरी खान और पिता शाहरुख खान के संपर्क में हैं।

Aryan Khan, Suhana Khan, Shahrukh Khan

सुहाना खान न्यूयॉर्क से सीधे मुंबई भी आना चाहती थीं। पिता शाहरुख खान ने उन्हें फिलहाल के लिए घर वापस आने से इंकार कर दिया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार सुहाना खान मां गौरी खान और पिता शाहरुख खान से लगातार भाई आर्यन की जमानत को लेकर अपडेट ले रही हैं।

शाहरुख खान का परिवार

शाहरुख खान का परिवार

मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि सुहाना खान ऐसे हालात में बीमार भी पड़ गई हैं। सुहाना खान ने भाई की गिरफ्तारी के बाद वापस भारत आने की कोशिश की। लेकिन शाहरुख और गौरी ने उन्हें वापस नहीं लौटने की सलाह दी है। दूसरी तरफ यह भी रिपोर्ट सामने आयी थी कि शाहरुख खान और गौरी खान के लिए इस वक्त हालात काफी कठिन है। शाहरुख और गौरी ना खा पा रहे हैं और ना ही सो पा रहे हैं।

शाहरुख और गौरी ने रखा बच्चों को दूर

शाहरुख और गौरी ने रखा बच्चों को दूर

दूसरी तरफ शाहरुख और गौरी ने अपने छोटे बेटे अबराम को भी इस मामले से दूर रखा है। बीच में कई बार अबराम को उनके स्कूल के बाहर पैपराजी ने स्माइल करते हुए कैमरे में कैद किया है। यह अपडेट भी आयी थी कि मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद रहने के दौरान आर्यन खान भी कम खाना खा रहे हैं। साथ ही वो अधिक सो भी नहीं पाते हैं।

आर्यन खान ड्रग केस

आर्यन खान ड्रग केस

गौरतलब है कि 3 अक्टूबर 2021 को मुंबई क्रूज ड्रग छापे के मामले में आर्यन खान के साथ 7 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने अपने पंचनामा में लिखा है कि आर्यन खान ने खुद ड्रग लेने की बाद को कबूल किया है।आर्यन खान ने यह भी बताया है कि वह चार साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X