आर्यन खान ड्रग केस: खान ने मेरा 27 साल से बायकॉट किया है, भगवान अब उनका बायकॉट करेगा

By Filmibeat Desk

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने ड्रग केस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसी के बाद से बॅालीवुड में कई लोग ऐसे हैं जो कि शाहरुख खान का सपोर्ट कर रहे हैं। सलमान खान, स्वरा भास्कर, ऋतिक रोशन के साथ कई सुपरस्टार्स ने शाहरुख खान को इस मामले में हौसला दिया है।

आर्यन खान के ड्रग केस में गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को भी बुरी तरह ट्रोल किया गया। इसी के बाद पूरी इंडस्ट्री शाहरुख खान और गौरी खान के साथ आकर खड़ी हो गई है। लेकिन इस बीच शाहरुख खान के जोश फिल्म के एक्टर पुनीत वशिष्ठ ने एक बड़ा बयान दिया है।

Aryan Khan, Shahrukh Khan

साल 2010 में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म जोश में पुनीत वशिष्ठ खास भूमिका में नजर आए थे। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दौरान भी पुनीत वशिष्ठ ने बॅालीवुड पर निशाना साधा था। एक बार फिर से पुनीत वशिष्ठ ने ड्रग केस में आर्यन खान का नाम सामने आने के बाद अपना कड़ा मत जाहिर किया है।

पुनीत वशिष्ठ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ्तर पहुंचे

पुनीत वशिष्ठ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ्तर पहुंचे

हाल ही में पुनीत वशिष्ठ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ्तर के बाहर नजर आए। जहां पर पुनीत वशिष्ठ ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर मीडिया के सामने अपनी राय जाहिर की है। साथ ही पुनीत वशिष्ठ ने एक बार फिर से बॅालीवुड पर निशाना साधा है। पुनीत वशिष्ठ ने दावा किया है कि खानों ने मिलकर पिछले 27 सालों से उनका बायकॉट किया है। अब भगवान उनका बायकॉट कर रहे हैं।

27 साल तक मेरा बायकॉट किया

27 साल तक मेरा बायकॉट किया

एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार पुनीत वशिष्ठ ने यह कहा है कि मैंने जोश, क्या कहना जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने आगे भी यह कहा कि मैं इन सब में शामिल नहीं हुआ। यही वजह है कि इन खान ने 27 साल तक मेरा बायकॉट किया। अब भगवान ने उन सभी का बायकॉट कर दिया है।

आर्यन खान और शाहरुख खान का मामला

आर्यन खान और शाहरुख खान का मामला

आपको बता दें कि एक नहीं बल्कि कई बार पुनीत वशिष्ठ ने बॅालीवुड के बिग स्टार्स के खिलाफ आवाज उठाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुनीत वशिष्ठ ने सुशांत सिंह राजपूत केस के समय कहा था कि सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह के साथ कई बड़े नामों का जिक्र किया है। पुनीत वशिष्ठ ने यह भी कहा कि सुशांत केस में 5 लोग मुख्य तौर पर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X