शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल में कॉमन बैरक में किया गया शिफ्ट, क्वॉरंटीन खत्म
ड्रग्स केस में जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान को कॉमन सेल में शिफ्ट कर दिया गया। वह अब दूसरे कैदियों के साथ रहेंगे। दरअसल आर्यन खान व अन्य आरोपियों को क्वारंटाइन समय खत्म हो गया है और अब उन्हें कॉमन बैरक में भेज दिया गया है।
वहीं दूसरी तरफ सेशन कोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई है। जहां शाहरुख खान के वकीलों की टीम कोर्ट पहुंच चुकी है। कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी हैं जहां एनसीबी व आर्यन खान के वकीलों ने अपनी दलीलें रखना शुरू कर दिया है।

कुछ देर में साफ हो जाएगा कि आर्यन खान को जमानत मिलेगी या नहीं। इससे पहले आर्यन खान को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आर्यन खान व अन्य आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था व 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इससे पहले तक वह चार दिन तक एनसीबी की रिमांड में रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि आर्यन खान का जेल में रहना काफी कठिन हो रखा है। क्योंकि वह गंदगी की वजह से टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। वह पिछले कई दिनों से नहाए भी नहीं है। वहीं रिपोर्ट्स का दावा ये भी है कि वह जेल का खाना भी नहीं खा रहे हैं।
हाल में ही आर्यन खान को काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने सपोर्ट किया। उन्होंने मीडिया ट्रायल पर सवाल उठाते हुए आर्यन खान को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि ये सब एक बच्चे के साथ हैरेसमेंट है।


Click it and Unblock the Notifications