..................... Aryan Khan drug case: NCB Zonal Director Sameer Wankhede says 'We are not targeting Shahrukh Khan, we have nothing against him' | आर्यन खान ड्रग केस: 'हम शाहरुख खान को टार्गेट नहीं कर रहे हैं, 10 महीने में 300 लोग हुए हैं गिरफ्तार'- एनसीबी - Hindi Filmibeat

आर्यन खान ड्रग केस: 'हम शाहरुख खान को टार्गेट नहीं कर रहे हैं, 10 महीने में 300 लोग हुए हैं गिरफ्तार'- एनसीबी

आर्यन खान ड्रग मामले में एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने उन सभी आरोपों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि एनसीबी शाहरुख खान और बॉलीवुड को टार्गेट कर रही है। बता दें, ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को 7 अक्टूबर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कस्टडी में रखा गया है।

इस केस में आर्यन खान का नाम आने को लेकर एनसीबी पर लगातार बॉलीवुड को टार्गेट करने का आरोप लगाया जा रहा है। पिछले एक सालों में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से एनसीबी कई बॉलीवुड सेलेब्स से ड्रग्स मामले में पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।

Sameer Wankhede

इस बारे में एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा, "मशहूर होने का मतलब ये नहीं है कि आपको नियम तोड़ना का अधिकार मिल जाता है। हम किसी को भी टारगेट नहीं कर रहे हैं। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने पिछले 10 महीनों में 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से ज्यादा से ज्यादा 4 से 5 ही सेलिब्रिटी होंगे। तो आप कैसे कह सकते हैं कि हम किसी को निशाना बना रहे हैं? पिछले एक साल में गिरफ्तार किए गए ज्यादातर लोग नशीली दवाओं से संबंधित अपराधी हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X