..................... Aryan Khan drug case Rakhi sawant support Shahrukh Khan son watch video। आर्यन खान ड्रग केस राखी सावंत ने किया शाहरुख खान के बेटे का सपोर्ट देखिए वीडियो - Hindi Filmibeat

आर्यन खान तो शिप पर सिर्फ घूमने गया था, गीदड़ बनकर बच्चे का शिकार मत करो

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए ड्रग केस का मामला और भी अधिक गंभीर होता जा रहा है। ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए आर्यन खान की जमानत को कोर्ट ने फिर से खारिज कर दिया है। आर्यन समेत सभी आरोपियों को आॅर्थर रोड जेल भेज दिया गया है। बॅालीवुड लगातार शाहरुख खान और गौरी खान की हिम्मत को बढ़ाते हुए आर्यन खान का इस मामले में सपोर्ट कर रही है।

सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन तक। शाहरुख खान के सपोर्ट में लगातार कोई ना कोई स्टार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहा है। इस बीच राखी सावंत का भी एक वीडियो सामने आया है। राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर यह बताया है कि बच्चे का शिकार किया जा रहा है।

Aryan Khan

राखी सावंत ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। राखी सावंत ने सीधे तौर पर कहा है कि इस मामले में शाहरुख खान को शिकार बनाया गया है। राखी सावंत ने ये भी कहा है कि जो लोग खुद को शेर समझ रहे हैं उन्हें शेर का सामना करना चाहिए।

राखी सावंत का आर्यन खान के लिए वीडियो

राखी सावंत का आर्यन खान के लिए वीडियो

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। राखी सावंत इस वीडियो में कह रही हैं कि मुझे नहीं पता कि क्या सच है और क्या झूठ है। कौन किसे फंसा रहा है मुझे पता नहीं। मैं तो एक बात कहना चाहती हूं कि अगर आप लोग शेर हो तो आप शेर से लड़ो। गीदड़ बनकर बच्चे का शिकार मत करो।

डिब्बे में बहुत सारे बच्चे ड्रग्स लेकर मर जाते

डिब्बे में बहुत सारे बच्चे ड्रग्स लेकर मर जाते

राखी सावंत ने इसके बाद ड्रग्स के कारण बच्चों पर होने वाले गलत प्रभाव पर भी बात की है। राखी सावंत ने अपने इस वीडियो में आगे बोला है कि मुझे यह कहते हुए भी काफी दुख होता है कि बहुत से शहरों में कचरे के डिब्बे में बहुत सारे बच्चे ड्रग्स लेकर मर जाते हैं। पड़े रहते हैं। वहां पर जाकर कोई किसी को पकड़ता नहीं है।मां-बाप के बच्चे छिन जाते हैं। कचरों के डिब्बे में लाशें मिलती हैं। वहां पर जाकर कोई ड्रग एडिक्ट को नहीं पकड़ता।

आर्यन तो सिर्फ शिप में गया था

आर्यन तो सिर्फ शिप में गया था

राखी सावंत ने अंत में यह भी कहा कि आर्यन तो सिर्फ शिप में गया था घूमने-फिरने के लिए। आपको बता दें कि आर्यन खान की ड्रग केस मेें गिरफ्तारी 3 अक्टूबर को की गई। 7 अक्टूबर को आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।आर्यन खान को जेल से बाहर लाने के लिए शाहरुख खान और गौरी खान लगातार अपनी कोशिश जारी रखी है। शाहरुख खान ने अपनी सभी फिल्मों के काम को आगे के लिए टालने का फैसला ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X