शाहरुख खान इंडिया छोड़ दीजिए, पाकिस्तान शिफ्ट हो जाइए, एक ट्वीट से मचा बवाल
आर्यन खान के ड्रग केस ने दुनिया में हलचल मचा रखी है। देश- विदेश से सुपरस्टार शाहरुख खान के सपोर्ट में कई फैंस से लेकर सेलेब्स भी पोस्ट शेयर कर रहे हैं। सभी यह कह रहे हैं कि वो शाहरुख खान का सपोर्ट कर रहे हैं। देश के साथ पाकिस्तान में भी शाहरुख खान के कई फैंस मौजूद हैं।
ऐसे में जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग केस में जमानत नहीं मिल रही है तो पाकिस्तान से भी एक चौंकाने वाला पोस्ट सामने आया है। पाकिस्तानी एंकर वकारा जका ने ट्वीट करके यह कहा कि उन्हें भारत से पाकिस्तान अपने परिवार के साथ आ जाना चाहिए। पाकिस्तान के एंकर ने कहा कि शाहरुख खान के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार गलत कर रही है।

शाहरुख खान को पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान में शिफ्ट हो जाना चाहिए।पाकिस्तान के लोकप्रिय एंकर वकारा जाका ने शाहरुख खान को लेकर एक ट्टीट शेयर किया है जिसके बाद भारत के कई शाहरुख खान फैंस ने एंकर वकारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी एंकर वकार जाका ने ट्टीट करते हुए लिखा है कि शाहरुख सर, भारत छोड़ो और परिवार के साथ पाकिस्तान में शिफ्ट हो जाइए। नरेंद्र मोदी सरकार आपके साथ जो कर रही है, यह बेवकूफी है।

शाहरुख खान के साथ खड़ा
मैं शाहरुख खान के साथ खड़ा हूं। पाकिस्तानी एंकर के इस पोस्ट पर कई लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है कि यहां पर उन्हें फिल्म नहीं मिलेगी। हमारी इंडस्ट्री का हाल आपको मालूम है। एक यूजर ने यह भी लिखा है कि इस तरह के पोस्ट की उम्मीद नहीं थी। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसे बस लोगों का अटेंशन चाहिए। आपको बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस के मामले में 20 दिन से अधिक जेल में बंद हैं।

शाहरुख खान को पाकिस्तान बुलाने पर ट्रोलिंग
मिली जानकारी अनुसार जब शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान से जेल में मिलने गए थे तो आर्यन खान काफी भावुक हो गए थे। आर्यन खान जेल में खान भी पसंद नहीं कर रहे हैं। जेल में होने वाली शाम की आरती का हिस्सा हर दिन बनते हैं और साथ ही धार्मिक किताब पढ़ रहे हैं । मीडिया रिपोर्ट अनुसार शाहरुख खान और गौरी खान के घर पर किसी भी तरह का मीठा खाना नहीं बन रहा है।

शाहरुख खान पर लोगों का सपोर्ट
शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म पठान के साथ कई प्रोजेक्ट की शूटिंग को रोक दिया है। सलमान खान की टाईगर 3 में शाहरुख खान के कैमियो की शूटिंग अभी तक नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर बॅालीवुड के कई सेलेब्स जैसे ऋतिक रोशन, फराह खान, रवीना टंडन से लेकर स्वरा भास्कर और मीका सिंह ने भी आर्यन खान के ड्रग केस के खिलाफ अपना समर्थन दिया है।


Click it and Unblock the Notifications