..................... Aryan Khan Drug case ncb officer Sameer wankhede wife kranti redkar worked with Ajay devgn in gangajal ।आर्यन खान ड्रग केस: एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति कर चुकी हैं अजय देवगन की गंगाजल में काम - Hindi Filmibeat

आर्यन खान ड्रग केस: NCB अधिकारी की पत्नी हैं अजय देवगन की 'गंगाजल' हीरोइन, कर चुकी हैं मराठी फिल्में

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी के बाद एक नाम की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। वो नाम है नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की। यहां तक कि समीर वानखेड़े को सिंघम बोला जा रहा है। समीर वानखेड़े लगातार बॉलीवुड से जुड़े हुए ड्रग के तार को खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

आर्यन खान को फिलहाल 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रखा गया। इससे पहले समीर वानखेड़े ने सुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस को भी संभाला है। लेकिन आपको बता दें कि समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति का भी नाता बॅालीवुड से जुड़ा हुआ है। जी हां, क्रांति रेडकर भी हिंदी और मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हैं।

Aryan Khan, Sameer wankhede,

यहां तक कि उनकी खूबसूरती की भी चर्चा होती रहती है। क्रांति रेडकर ने अजय देवगन की गंगाजल में भी काम किया है। क्रांति रेडकर की पहली फिल्म सून असावी अशी रही है। जो कि मराठी भाषा में रिलीज हुई। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी।

गंगाजल में क्रांति रेडकर

गंगाजल में क्रांति रेडकर

इसके बाद मराठी से क्रांति ने हिंदी फिल्मों की राह पकड़ ली। क्रांति रेडकर ने फिर गंगाजल फिल्म में काम किया। गंगाजल में क्रांति रेडकर ने वो भूमिका निभाई जहां पर उन्हें किडनैप कर लिया गया था। हालांकि हिंदी फिल्मों में अधिक लोकप्रियता ना पाते हुए क्रांति रेडकर ने मराठी फिल्मों में नाम कमाया है। क्रांति रेडकर ने कई हिट मराठी गाने दिए हैं। कोमबदीपालाली और तंगड़ीधारूनमराठी के सुपरहिट सांग रहे हैं।

कई मराठी फिल्मों में किया काम

कई मराठी फिल्मों में किया काम

एक्टिंग के साथ क्रांति रेडकर का फोकस निर्देशक के तौर पर रहा है। साल 2015 में फिल्म काकनका निर्देशन क्रांति रेडकर ने किया।सोशल मीडिया पर भी अपने स्टाइल और मेकअप को लेकर क्रांति रेडकर काफी लोकप्रिय हैं। उनके बड़ी गिनती में फैंस भी मौजूद हैं।

समीर वानखेड़े और क्रांति रेडकर ने शादी की।

समीर वानखेड़े और क्रांति रेडकर ने शादी की।

साल 2017 में समीर वानखेड़ेऔर क्रांति रेडकर ने शादी की। दोनों जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स हैं। हाल ही में ड्रग केस को लेकर अपने पति के किए गए काम पर क्रांति रेडकर ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि उनके पति समीर काफी मेहनती हैं। इससे पहले वह कई बड़े केस संभाल चुके हैं।

क्रांति को पति समीर वानखेड़े पर गर्व

क्रांति को पति समीर वानखेड़े पर गर्व

बॉलीवुड से इस बार ड्रग का मामला होने पर वो अधिक हाईलाइट हो रहे हैं। क्रांति ने कहा कि मैं घर पर ध्यान देती हूं और उनका फोकस अधिक काम पर होता है। वो कई बार इतने बिजी होते हैं कि सो भी नहीं पाते हैं।क्रांति रेडकर ने पति समीर वानखेड़े के बारे में बताया कि ड्रग केस को लेकर घर में वो किसी से भी बात नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X