..................... Aryan Khan Drug case lawyer revealed Shahrukh Khan bad health condition not eating। आर्यन खान ड्रग केस वकील ने बताया शाहरुख खान की सेहत ठीक नहीं छोड़ दिया खानाआर्यन खान को 25 दिन बाद जमानत, शाहरुख खान ने छोड़ दिया था खाना, वकील का खुलासा - Hindi Filmibeat

आर्यन खान को 25 दिन बाद जमानत, शाहरुख खान ने छोड़ दिया था खाना, वकील का खुलासा !

By Filmibeat Desk

शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले उन्हें बड़ा तोहफा बेटे आर्यन खान की जमानत का मिला है। मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आया था कि शाहरुख खान के घर की दिवाली भी इस साल गम में डूबी होगी। लेकिन इस बीच आर्यन खान की ड्रग केस में जमानत ने शाहरुख खान की खोई हुई मुस्कान वापस लौटा दी है। आर्यन खान 25 दिन से जेल के भीतर थे।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार 28 अक्टूबर को बॅाम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर फैंस ने आर्यन खान की जमानत का जश्न मनाया। वहीं शाहरुख खान ने अपने वकीलों के साथ एक तस्वीर पोस्ट के यह बता दिया कि बेटे आर्यन खान की जमानत उनकी जिंदगी की बड़ी जीत है।

 shahrukh khan

इस तस्वीर में शाहरुख खान मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले शाहरुख खान की एक तस्वीर मीडिया के सामने तब आयी थी जब वह अपने बेटे से मिलने के लिए आर्थर रोड जेल गए थे। आर्यन खान के जेल में रहने के दौरान शाहरुख खान की हालत क्या रही है। इसकी जानकारी आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में जाहिर किया है।

शाहरुख खान ने लगा दी पूरी जान

शाहरुख खान ने लगा दी पूरी जान

मुकुल रोहतगी ने बताया है कि जाहिर सी बात है कि बेटे के जेल में रहने के दौरान शाहरुख खान और गौरी खान के लिए उनके जीवन का सबसे मुश्किल समय रहा है। मुकुल रोहतगी ने यह भी बताया कि शाहरुख खान ने अपने सभी काम को पीछे करते हुए बेटे की रिहाई के लिए अपनी पूरी जान लगा दी। वकील मुकुल ने यह भी कहा कि शाहरुख ने काफी समय से अच्छा खाना भी नहीं खाया है।

शाहरुख खान ने खाना छोड़ा

शाहरुख खान ने खाना छोड़ा

शाहरुख खान सिर्फ कॉफी पर कॉफी पी रहे थे। इससे साफ पता चलता है कि आर्यन खान के जेल जाने का असर शाहरुख खान की सेहत पर पड़ा है। शाहरुख इस पूरे केस के दौरान साउथ मुंबई के ट्राइडेंट होटल में रहते थे। जहां मुकुल रोहतगी भी रहा करते थे। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि शाहरुख खान और गौरी खुद बेटे आर्यन खान को घर ले जायेंगे।

आर्यन खान की जमानत के बाद

आर्यन खान की जमानत के बाद

हालांकि अभी तक इसे लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आयी है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि आर्यन खान की जमानत के बाद गौरी खान काफी भावुक हो गई थीं। गौरी खान अपने दोस्तों से फोन पर बात करते हुए रो पड़ी थीं। शाहरुख खान और गौरी खान के साथ सुहाना खान ने भाई के लिए एक बचपन की तस्वीर पोस्ट कर अपना प्यार और खुशी को जाहिर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X