आर्यन खान केस पर कंगना रनौत का बड़ा इशारा- जैकी चेन ने बेटे के ड्रग्स लेने पर माफी मांगी थी
बॅालीवुड के लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों बेटे आर्यन खान को ड्रग केस से बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। एनसीबी की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बॅालीवुड के कई स्टार्स ने शाहरुख खान का इस मामले में समर्थन करते हुए यह बताया है कि वह खान परिवार की इस मुश्किल के समय में उनके साथ खड़े हुए हैं।
लेकिन इन सब मामले के बीच कंगना रनौत ने बिना किसी का नाम लिए हुए शाहरुख खान पर तीखा तंज कसा हुआ है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। कंगना रनौत ने इस पोस्ट के जरिए सभी को यह याद दिलाया है कि साल 2014 में हॅालीवुड के एक्टर जैकी चेन के बेटे को भी ड्रग लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

कंगना रनौत ने यह भी बताया है कि कैसे बेटे की हरकत पर जैकी चेन ने माफी भी मांगी थी। कंगना रनौत ने जैकी चेन और उनके बेटे की कोलाज बनाकर एक तस्वीर भी शेयर की है। जो कि शाहरुख खान की तरफ इशारा करती है।

कंगना रनौत ने शेयर की जैकी चेन के बेटे की तस्वीर
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर जैकी चेन और उनके बेटे की तस्वीर के साथ ड्रग लेने की घटना का भी जिक्र किया है। कंगना रनौत जो तस्वीर शेयर की है, इसमें एक तरफ जैकी चेन अपने बेटे के साथ हैं वहीं दूसरी तरफ जैकी चेन के बेटा पुलिस के साथ है। इस तस्वीर के साथ कंगना रनौत ने लिखा है कि जैकी चेन ने बेटे के लिए माफी मांगी थी, जब उनके बेटे को साल 2014 में ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

कंगना रनौत ने लिखी इतनी बड़ी बात
कंगना रनौत ने आगे बोला है कि जैकी चेन ने कहा कि मुझे बेटे की हरकत पर शर्म आती है। यह मेरी नाकामी है। मैं उसे बचाने के लिए हस्तक्षेप नहीं करूंगा। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कंगना रनौत ने आगे लिखा है कि जैकी चेन के बेटे को 6 महीने की जेल हुई। माफी मांगी।

कंगना रनौत ने दिया इशारा
कंगना रनौत ने फिर एक इशारा देते हुए कहा कि मैं सिर्फ कह रही हूं। याद दिला दें कि आर्यन खान के ड्रग केस को लेकर कंगना रनौत ने कहा था कि सभी माफिया पप्पू साथ आकर आर्यन का बचाव कर रहे हैं। हम गलतियां करते हैं। उससे हमें सीख लेनी चाहिए। कंगना रनौत ने बोला था कि जब किसी ने गलत किया हो तो उसे गलत कहना चाहिए। उसका बचाव नहीं करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications