बेटे आर्यन खान ड्रग केस के बाद गौरी खान का पहला पोस्ट, शाहरुख के फैंस ने बोला- मां की हिम्मत
बॅालीवुड में साल 2021 सबसे अधिक शाहरुख खान के परिवार के लिए दर्दनाक रहा है। आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान और गौरी खान पूरी तरह टूट गए। हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली गौरी खान ने सोशल मीडिया से आर्यन खान गिरफ्तारी और जमानत के बीच लंबी दूरी बना ली है। फिलहाल गौरी खान ने फिर से सोशल दुनिया में वापसी कर ली है। गौरी खान ने इस साल अपना लास्ट पोस्ट 1 अक्टूबर को किया था।
2 अक्टूबर को आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान के साथ गौरी खान ने भी अपने काम से दूरी बना ली थी। गौरी खान लोकप्रिय इंटिरियर डिजाइनर हैं। ऐसा मालूम होता है कि आर्यन खान के जेल से बाहर आने और जमानत के बाद गौरी खान लगातार बेटे को संभाल रही है।

ताकि वह जेल के सदमे से बाहर आ सके। गौरी खान के लेटेस्ट पोस्ट से ऐसा मालूम होता है कि आर्यन खान को संभालने के बाद अब गौरी खान खुद की दुनिया में लौट गई हैं। गौरी खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करके एक नए काम की जानकारी दी है। गौरी खान ने नया काम डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पिकॉक के साथ हैं।
गौरी खान इस मीटिंग के लिए हैदराबाद गई थी। गौरी ने इसकी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि एक कोलेबरेशन जिसमें डिजाइन फैशन से मिलते हैं। गौरी खान के इस पोस्ट पर शाहरुख खान के फैंस ने काफी प्यारे कमेंट भी किए हैं। फराह खान ने भी गौरी की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि काम पर वापसी करता देख मुझे खुशी हो रही है। एक फैन ने लिखा है मां की हिम्मत। गौरी खान के एक अन्य फैन ने तस्वीर पर लिखा है कि बुरे वक्त में मैंने तुम्हारे लिए प्रार्थना की अब मैं खुश हूं। गौरी ने लिखा है कि उम्मीद है कि मुश्किल समय के बाद आपका परिवार मजबूत हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications