..................... Aryan Khan drug case bail sister Suhana Khan share childhood photos with Shahrukh khan। आर्यन खान को ड्रग केस में जमानत सुहाना खान ने शेयर की बचपन की फोटो शाहरुख खान के साथ - Hindi Filmibeat

आर्यन खान को जमानत: सुहाना खान ने पुरानी फोटो के साथ लुटाया भाई और पिता पर ढेर सारा प्यार

शाहरुख खान के परिवार के लिए 28 अक्टूबर की तारीख जिंदगी की सबस जरूरी तारीख बन गईं। आर्यन खान के ड्रग केस में जेल में बंद होने के बाद कई बार कोशिश करने पर जमानत का रास्ता खुल गया। 27 दिनों बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस मामले में जमानत मिल गई।

शाहरुख खान ने अपनी लीगल टीम के साथ यह लगातार कोशिश जारी रखी कि किसी भी तरह उनके बेटे को जमानत मिल जाए। शाहरुख खान के घर मन्नत में एक तरफ जहां गौरी खान बेटे के लिए परेशान थीं। वहीं विदेश में बहन सुहाना खान भी लगातार भाई आर्यन खान के जेल से बाहर आने का इंतजार कर रही थीं।

Aryan Khan, Suhana Khan, Shahrukh Khan

इस बीच जैसे ही आर्यन खान के जमानत की खबर सामने आयी तो सुहाना खान ने पिता शाहरुख खान और भाई आर्यन खान के साथ अपनी बचपन की सबसे प्यारी तस्वीर शेयर की। जहां पर शाहरुख खान के चेहरे पर अपने दोनों बच्चों के साथ की खुशी देख आप इस तस्वीर पर अपना प्यार लुटा देंगे। सुहाना खान ने इस तस्वीर और कैप्शन के जरिए अपने भाई और पिता के लिए ढेर सारा प्यार जताया है। सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की पुरानी तस्वीर शेयर की है।

सुहाना खान ने कैप्शन में लिखा-आई लव यू।

सुहाना खान ने कैप्शन में लिखा-आई लव यू।

इस तस्वीर में सुहाना खान और आर्यन खान पिता शाहरुख खान के साथ ढेर सारी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस प्यारी सी तस्वीर को पोस्ट करते हुए सुहाना खान ने कैप्शन में लिखा है कि आई लव यू। सुहाना खान ने इस तस्वीर के जरिए यह बताया है कि कैसे भाई को जमानत मिलने का इंतजार उन्हें भी लगातार रहा है। हाल ही में यह भी रिपोर्ट सामने आयी थी कि मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी से आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सुहाना खान विदेश से फिर से देश लौटकर अपने माता-पिता का साथ देना चाहती थीं।

जल्द घर आयेंगी सुहाना खान

जल्द घर आयेंगी सुहाना खान

लेकिन शाहरुख खान ने सुहाना खान को लौटकर नहीं आने की सलाह दी थी। उम्मीद की जा रही है कि आर्यन खान को शुक्रवार यानी कि आज या फिर जेल से अपने घर लौट जायेंगे। सुहाना खान भी मुंबई वापसी करेंगी। शाहरुख खान बेटे आर्यन खान के घर आने और परिवार के साथ कुछ वक्त बिताने के बाद फिर से पठान की शूटिंग पर वापसी कर सकते हैं।

शाहरुख खान की काम पर वापसी में देरी

शाहरुख खान की काम पर वापसी में देरी

रिपोर्ट अनुसार शाहरुख खान फिलहाल अपना पूरा समय बेटे आर्यन खान को देना चाहते हैं। शाहरुख खान के लिए इस वक्त परिवार सबसे पहले है। काम शुरू करने को लेकर वह किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X