बर्थडे पर सुहाना खान ने मां को दी हिम्मत, पोस्ट की पिता शाहरुख के साथ तस्वीर, बोली ये बात !
शाहरुख खान के परिवार के लिए एक वीक काफी कठिन रहा है। बेटे आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी के बाद यह पूरा मामला गंभीर होता जा रहा है। आर्यन खान को ड्रग केस से बाहर निकालने के लिए पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का आज अपना 51 वां जन्मदिन मना रही हैं।
शाहरुख खान और गौरी खान के फैंस को इस बात की उम्मीद थी कि मां गौरी के जन्मदिन पर बेटे आर्यन खान को इस मामले में रिहाई मिल जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लेकिन सुहाना खान ने अपनी मां के जन्मदिन को लेकर एक खास फोटो के साथ एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है जो ये बता रहा है कि बेटी सुहाना खान और बेटा आर्यन खान उनकी जिंदगी में क्या मायने रखते हैं।

मां गौरी खान के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सुहाना खान ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहरुख खान और गौरी खान एक साथ नजर आ रहे हैं। यह शाहरुख खान और गौरी खान की उन दिनों की तस्वीर है जब दोनों ने शादी की थी।

शाहरुख खान और गौरी की रोमांटिक फोटो
शाहरुख खान इस तस्वीर में गौरी खान को प्यार से गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। मां गौरी और पिता शाहरुख की इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को शेयर करते हुए सुहाना खान ने लिखा है कि हैप्पी बर्थडे मां। सुहाना खान ने इस छोटे से मैसेज के साथ एक दिल वाली इमोजी भी शेयर की है। हालांकि सुहाना खान ने अपनी इस पोस्ट के साथ कॅामेंट करने वाला पर्याय बंद कर रखा है। यानी कि फैंस सुहाना खान की पोस्ट पर कमेंट नहीं कर सकते हैं।

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद सुहाना ने उठाया कदम
आपको याद दिला दें कि आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी से पहले सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रही हैं। जैसे ही आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी हुई तो खुद को ट्रोलिंग से दूर रखने के लिए सुहान खान अपना कॅामेंट सेक्शन ब्लॅाक कर दिया। दूसरी तरफ यह भी रिपोर्ट कई बार सामने आयी कि गौरी खान बीते कुछ दिनों में आर्यन खान से मिलने के लिए एनसीबी के दफ्तर भी पहुंची थीं।

आर्यन खान की ड्रग केस में मुश्किल जारी
गौरतलब है कि आर्यन खान की जमानत को लेकर अभी भी गौरी खान और शाहरुख खान को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान सहित 8 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई करते हुए सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एनसीबी ने कोर्ट से मांग की थी कि आर्यन खान के साथ सभी 8 आरोपियों को उनकी कस्टडी में रखा जाए ताकि ड्रग को लेकर पूछताछ जारी रखी जा सके।


Click it and Unblock the Notifications