आर्यन खान ड्रग केस के कारण सलमान खान की टाइगर 3 की शूटिंग पर लगा ब्रेक, जानिए वजह !

आर्यन खान के ड्रग केस में गिरफ्तारी के बाद बॅालीवुड ने खुले तौर पर शाहरुख खान का सपोर्ट किया। आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान के साथ काफी सारे काम छोड़कर बेटे को जमानत दिलाने में जुट गए हैं। लेकिन इस बीच अब यह रिपोर्ट आ रही है कि सलमान खान की भी टाइगर 3 की शूटिंग पर आर्यन खान ड्रग केस का असर पड़ा है।

आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी के पहले शाहरुख खान पठान की शूटिंग कर रहे थे। शाहरुख खान की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का अभी भी कई सारा काम बाकी है। शाहरुख खान की पठान में सलमान खान का कैमियो है।

Aryan Khan, Shahrukh Khan,Salman Khan,

खबर है कि वह पठान फिल्म में टाइगर बनकर ही एंट्री करेंगे। वहीं दूसरी तरफ ठीक इसी तरह टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो है। शाहरुख खान ने पठान की शूटिंग काफी पहले शुरू कर दी थी। हालांकि टाइगर 3 के लिए शाहरुख खान ने कैमियो की शूटिंग नहीं की।

सलमान खान टाइगर 3

सलमान खान टाइगर 3

सलमान खान बिग बॅास 15 के प्रीमियर एपिसोड के पहले रूस आस्ट्रिया में शूटिंग टाइगर 3 के लिए पूरी कर चुके हैं। वहां से आने के बाद मुंबई में ही टाइगर 3 का नया सेट बनाया गया है। सलमान खान टाइगर 3 और बिग बॅास 15 के वीक में एक दिन की शूटिंग का काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान ने कैमियो के लिए शूटिंग नहीं की है।

शाहरुख खान ने रोक दी शूटिंग

शाहरुख खान ने रोक दी शूटिंग

इस वजह से टाइगर 3 के पूरे होने में भी समय लग रहा है। रिपोर्ट अनुसार टाइगर 3 के मेकर्स और सलमान खान इस मुश्किल समय में शाहरुख खान के साथ खड़े हैं और उन पर शूटिंग पूरा करने का कोई दबाव नहीं डाल रहे हैं। याद दिला दें कि 10 अक्टूबर को शाहरुख खान को दीपिका पादुकोण के साथ स्पेन में जाकर एक डांस सीन और एक्शन सीन की शूटिंग करनी थी। जिसके लिए एक बहुत बड़ी टीम को भी शाहरुख खान के साथ जाना था।

आर्यन खान की गिरफ्तारी

आर्यन खान की गिरफ्तारी

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद पठान के साथ शाहरुख ने अपनी कई फिल्मों के काम को फिलहाल ना करने का फैसला लिया है। बेटे आर्यन खान के साथ हालात ठीक होने पर वह अपनी फिल्मों का काम पूरा करेंगे। बॅालीवुड और फैंस ने भी शाहरुख खान का इस पूरे मामले को लेकर सपोर्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X