शाहरूख खान से मिलते ही जेल में रो पड़े आर्यन खान, MC Donalds का खाना लेकर पहुंची थीं गौरी खान
शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था और तब से आर्यन खान जेल में हैं। आर्यन खान की कस्टडी बढ़ाकर 7 तारीख तक कर दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख खान खान ने जेल में आर्यन खान से मिलने के लिए NCB से परमिशन ली। जेल में पिता से मिलते ही आर्यन रो पड़े। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो जेल में आर्यन खान को कई भी खास ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है।
आर्यन खान के लिए गौरी खान, हड़बड़ाहट में पास के ही मैक डॉनल्ड्स से खाना लेकर पहुंची लेकिन सिक्योरिटी का हवाला देते हुए गौरी खान को आर्यन को ये खाना देने भी परमिशन नहीं। हालांकि, आर्यन को जेल का खाना नहीं दिया गया। टाईम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो आर्यन खान को पास के ही एक ढाबे की पू़ड़ी सब्ज़ी और दाल चावल मंगाया गया था और उन्हें खाने में वही दिया गया। पहले दिन हिरासत में भी पूछताछ में देरी होने के बाद आर्यन को बिरयानी खिलाई गई।

इससे पहले, NCB ऑफिसर समीर वानखेड़े ने साफ किया था कि शाहरूख खान से उनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है और वो किसी को टार्गेट नहीं कर रहे हैं। उनकी टीम सारा काम कानून के दायरे में रह कर ही कर रही है। आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को मुंबई की एक रेव पार्टी से ड्रग्स लेने के आरोप में शनिवार को हिरासत में लिया गया था।
12 - 14 घंटों की पूछताछ के बाद इन तीनों को ही 10 और लोगों के साथ रविवार को NDPS के सेक्शन 27 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।

NCB से पूछताछ के दौरान भी रोए
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो आर्यन खान, NCB की पूछताछ के दौरान भी रो पड़े। इस पूछताछ के दौरान, आर्यन खान ने कुबूल किया था कि वो पिछले चार सालों से ड्रग्स ले रहे हैं। आर्यन खान, दुबई, अमरीका और लंदन में रहने के दौरान भी ड्रग्स लेते रहे हैं। इससे पहले एक रिपोर्ट की मानें तो आर्यन खान ने पूछताछ में ड्रग्स के सेवन से इंकार किया था। उनका कहना था कि उनके पिता ने उन्हें आगाह किया था कि NCB हर जगह छापे मार रही है, ऐसे में जहां जाएं सोच समझकर ही जाएं।

जांच के दौरान नर्वस दिखे आर्यन, दोस्त के जूतों में मिला ड्रग्स
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो जहाज़ पर जब NCB ऑफिसर ने चेकिंग शुरू की तो आर्यन खान थोड़ा नर्वस दिखे। तभी उन पर संदेह किया गया। इसके बाद आर्यन और उनके दोस्तों की पूरी तरह से तलाशी ली गई जिसमें उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट के जूतों से ड्रग्स की बरामदगी हुई। आर्यन और उनके दोस्तों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, अरबाज़ मर्चेंट के पिता ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि तलाशी में किसी के पास से कुछ नहीं मिला। ना ही किसी की मेडिकल रिपोर्ट में ड्रग्स के सेवन की बात सामने आई है।

घर से मिले कपड़े
जहां, आर्यन और उनके साथियों को घरवालों का लाया खाना खाने की परमिशन नहीं दी गई वहीं उन्हें घर से आए कपड़े पहनने की इजाज़त दे दी गई। पहले खबरें थीं कि NCB एक दिन के बाद आर्यन खान की कस्टडी के लिए केस नहीं लड़ेगी लेकिन इसका उलटा हुआ। आर्यन, अरबाज़ और मुनमुन 7 तारीख तक कस्टडी में रहेंगे। NCB के वकील ने अपनी दलील में पूछा कि आखिर आर्यन खान शिप पर मौजूद ही क्यों थे? वहीं दूसरी तरफ आर्यन के वकील सतीश मानेशिंदे का कहना है कि आर्यन अगर चाहें तो वो पूरा शिप खरीद सकते हैं। आर्यन को वहां मेहमान के तौर पर बुलाया गया था। वो खुद टिकट खरीद कर नहीं गए थे।

आर्यन - अरबाज़ के वकीलों की दलील
आर्यन खान की ज़मानत के पक्ष में पहले ही उनके वकील पांच अहम बातें रख चुके हैं - पहली, आर्यन खान उस पार्टी में मेहमान के तौर पर बुलाए गए थे। वो अपनी मर्ज़ी से नहीं गए थे। दूसरी, आर्यन खान के पास उस क्रूज़ का बोर्डिंग पास तक नहीं था। तीसरी, आर्यन खान के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। चौथी, उनके मोबाईल फोन को ज़ब्त किया गया था, वहां से भी कुछ नहीं मिला। पांचवी, आर्यन खान का मेडिकल टेस्ट हो चुका है और वहां से भी उनकी रिपोर्ट में ड्रग्स के सेवन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

आर्यन खान का अरेस्ट मेमो
अपने अरेस्ट मेमो में आर्यन खान ने अपनी हैंडराईटिंग में साफ लिखा है - मैं अपने अरेस्ट होने के कारण समझता हूं। मेरे परिवार को मैंने इस बारे में उनके नंबर पर जानकारी दे दी है। साथ ही फोन नंबर भी लिखा है जिसे तस्वीर से हटा दिया गया है। आर्यन का ये अरेस्ट मेमो, इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ।

सपोर्ट में उतरे सितारे
आर्यन खान, शनिवार की रात कार्डेलिया नाम के एक क्रूज़ पर एक पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में आर्यन खान, अकेले नहीं थे। उनके साथ थे उनके दोस्त अरबाज़ खान मर्चेंट। वैसे तो इस पार्टी के एक टिकट की कीमत थी 50 हज़ार से पांच लाख रूपये तक की। लेकिन आर्यन और अरबाज़ को इस पार्टी में मेहमान के तौर पर बुलाया गया था और उन्होंने खुद इसकी टिकट नहीं खरीदी थी।


Click it and Unblock the Notifications