Aryan Khan: 1 दिन में ही आर्यन के ब्रांड के कपड़ो का स्टॉक हुआ खाली, किसने खरीद लिए इतने मंहगे कपड़े??

Aryan Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान तो हमेशा ही लाइम लाइट में रहते ही हैं लेकिन शाहरुख के साथ साथ उनके बच्चे आर्यन खान और सुहाना भी हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। वर्तमान समय में शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान अपने करियर को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं, हाल ही में आर्यन खान ने अपने कपड़ो का ब्रांड लॉन्च किया जिसके सारे कपड़े 1 दिन में ही बिक गए। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे सवाल सामने आ रहे हैं क्योंकि इस ब्रांड के कपड़े इतने मंहगे थे कि आम इंसान तो खरीद नहीं सकता था तो फिर किसने खरीद लिए।
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने 30 अप्रैल को अपना क्लोदिंग ब्रांड Dyavol.x लॉन्च किया है। इस ब्रांड के कपड़ों की कीमत लाखों में है, लेकिन लॉन्च के एक दिन में ही सारा स्टॉक सेल हो गया।
खुद आर्यन खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है, आर्यन खान के कलेक्शन के ऑनलाइन आते ही लोग इसे खरीदने के लिए टूट पड़े, आर्यन खान का पूरा स्टॉक सिर्फ एक दिन में ही खाली हो गया। आर्यन ने इसे लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और लोगों को थैंक्यू बोला है। साथ ही लिखा है कि अगले स्टॉक के लिए तैयार रहें।
बता दें आर्यन खान के ब्रांड का प्रमोशन खुद शाहरुख खान ने किया है, इसके अलावा शाहरुख का मैजिक फैक्टर भी आर्यन के बड़े काम आया। आर्यन खान के ब्रांड प्रमोशन के लिए शाहरुख ने जो लैदर जैकेट पहनी थी वो चंद घंटों में सोल्ड आउट हो गई थी, इस जैकेट पर शाहरुख खान के सिग्नेचर हैं। ब्लैक लैदर जैकेट के सिर्फ 30 पीस थे और इसकी कीमत 2 लाख 555 रुपए थी, यानि सिर्फ इस जैकेट से आर्यन ने कुछ ही घंटों में 6,016,650 रुपए कमा लिए।
आपको बता दें आर्यन खान के ब्रांड के कपड़ों की कीमत लाखों में है। इस प्रीमियम ब्रांड के कपड़ों को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं, इस ब्रांड के सबसे कम कीमत वाले आउटफिट 20 हज़ार से शुरू होते हैं। इस सबके बीच में सोशल मीडिया पर हर कोई शाहरुख के लाडले आर्यन को ट्रोल कर रहा है क्योंकि उनका ब्रांड आम इंसान के लिए नहीं हैं, जाहिर है कि आम इंसान इतने मंहगे कपड़े नहीं खरीद सकता है।


Click it and Unblock the Notifications