एक बार फिर वायरल हो रहा है आर्यन खान-अनन्या पांडे का वीडियो, शाहरुख के लाडले का दिखा अलग अंदाज

Aryan Khan Ananya Panday throwback video: आर्यन खान और अनन्या पांडे के वीडियोज कई बार वायरल हो चुके हैं। दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें आर्यन खान अनन्या पांडे को इग्नोर करते नजर आए थे। दोनों के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की गई थी।
अनन्या पांडे और सुहाना खान बेस्ट फ्रेंड हैं। बचपन से हर खास मौके पर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। अनन्या, सुहाना और शनाया कपूर साथ में बड़ी हुई हैं। हाल ही में गौरी खान द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में भी उनके, आर्यन और सुहाना के साथ अनन्या नजर आई थीं।
अब आर्यन खान और अनन्या पांडे का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Koimoi एंटरटेनमेंट पोर्टल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिसमें आर्यन और अनन्या की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। इस वीडियो में आर्यन खान का फनी अंदाज नजर आ रहा है।
यह वीडियो मैच के दौरान का है जिसमें आर्यन खान और अनन्या पांडे बातें करते नजर आ रहे हैं। दोनों इस वीडियो में काफी अच्छे दोस्त लग रहे हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसे 6 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
वहीं, इस वीडियो के बाद आर्यन और अनन्या के उस वीडियो की चर्चा कर रहे हैं जिसमें उन्होंने अनन्या पांडे को इग्नोर किया था। यह वीडियो आर्यन खान के ड्रग्स केस में रिहा होने के तुरंत बाद का था। लेकिन, पिछले दिनों जब गौरी खान ने आर्यन और अनन्या की तस्वीर शेयर की तो ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications