'मैं मुसलमान हूं..' गौरी खान ने किया खुलासा, इसलिए आर्यन खान फॉलो करते है इस्लाम धर्म?

Aryan Khan is Muslim- शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में है। बता दें कि वो बतौर अभिनेता नहीं बल्कि एक निर्देशक के तौर पर काफी जल्दी डेब्यू करने वाले हैं।
खुद शाहरुख खान उनकी फिल्म में अभिनय करते नजर आने वाले हैं। आर्यन खान अपने पिता की कॉपी माने जाते हैं और सभी से काफी प्यार मिलते हैं। हाल ही में एक खबर आई थी जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
गौरी खान ने खुले तौर पर बताया था कि आर्यन कौन सा धर्म फ़ॉलो करते हैं। शाहरुख खान मुस्लिम हैं तो वहीं गौरी खान हिंदू हैं। ऐसे में बच्चों की क्या पसंद है वो एक निजी राय होती है। गौरी खान ने खुले तौर पर बताया था कि आर्यन अपने पिता का ही धर्म फॉलो करते हैं।
खुद को मुस्लिम बताते हैं आर्यन
गौरी खान ने खुलासा करते हुए बताया कि आर्यन खान हमेशा अपने पिता शाहरुख खान के धर्म में आस्था रखते हैं और अपनी पहचान बना रहे हैं। गौरी का कहना है, "आर्यन शाहरुख का इतना दीवाना है कि वह उनके धर्म का पालन करता है... वह हमेशा कहता है, 'मैं एक मुसलमान हूं।'" इस खबर के सामने आने के बाद लोग आर्यन को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि आर्यन के अलावा शाहरुख खान और गौरी के दो बच्चे और हैं। एक बेटी है जिसका नाम सुहाना खान और एक छोटा बेटा है जिसका नाम अबराम है। मन्नत में उनका परिवार काफी शानदार तरीके रहता है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस खबर के सामने आने के बाद आर्यन को लेकर लोगों ने भी अपनी राय रखी है। एक ने लिखा, ''अल्लाह उन्हें भरपूर आशीर्वाद दे।'' एक ने लिखा, ''सबसे सुंदर धर्म इस्लाम।'' एक ने लिखा, ''सबसे शक्तिशाली और सबसे सुंदर धर्म इस्लाम।'' एक ने लिखा, ''आर्यन बेदद समझदार है।'' एक ने लिखा, ''माशाल्लाह।''


Click it and Unblock the Notifications











