..................... Aryan Khan ने फिर किया Ananya Pandey को इग्नोर? Aryan Khan again ignores Ananya Pandey? Gauri Khan gave a befitting reply! - Hindi Filmibeat

Aryan Khan ने फिर किया Ananya Pandey को इग्नोर? गौरी खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

aryan khan, ananya pandey

आर्यन खान और अनन्या पांडे का एक वीडियो कुछ समय पहले वायरल हुआ था और इसमें साफ नजर आ रहा था कि आर्यन ने अनन्या पांडे को भरी महफिल में इग्नोर कर दिया है। इसके बाद कई तरह की बातें हुईं और एक बार फिर से कुछ ऐसा हुआ है जो कि चर्चा में हैं। दरअसल अंबानी की पार्टी में सभी पहुंचे थे और कुछ ऐसा हुआ है जिससे फिर से कहा जा रहा है कि अनन्या पांडे को आर्यन ने फिर से इग्नोर किया है। अनन्या पांडे को इग्नोर करने वाले आर्यन खान ने सबका ध्यान खींचा।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "आर्यन खान द्वारा नजरअंदाज किया जाना उनका नया स्ट्रगल है... बहुत दुख की बात है।" हालांकि इस वीडियो में कितनी सच्चाई है इसका जवाब गौरी खान ने एक तस्वीर को साझा करके हुए दे डाला है।

जी हां, आर्यन खान ने दरअसल अनन्या को इग्नोर नहीं किया है। गौरी खान ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है और इस तस्वीर में आर्यन खान और अनन्या पांडे एक दूसरे के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा इस फ्रेम में सुहाना खान और गौरी खान भी नजर आ रही हैं। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई वो धड़ल्ले से वायरल हो रही है और लोगों के द्वारा कई तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं।

अनन्या पांडे अक्सर किसी ना किसी वजह से ट्रोल की जाती हैं और आर्यन खान भी खबरों का हिस्सा बने रहते हैँ। अनन्या पांडे फिलहाल लगातार फिल्में कर रही हैं लेकिन आर्यन खान को एक्टिंग में किसी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं है। शाहरुख खान ने कहा था कि वो कुछ भी करें वो उनकी मर्जी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X