‘इतनी खूबसूरत औरत…अगर पापा रेखा जी की तरफ अट्रैक्ट हुए तो गलत क्या है?’ आर्य बब्बर का बड़ा बयान!

Raj Babbar Rekha Affair: बॉलीवुड की पुरानी लव स्टोरीज आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। खासकर जब बात रेखा की हो, तो उनके नाम के साथ जुड़े रिश्ते और अफवाहें हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। अब एक बार फिर रेखा और राज बब्बर का रिश्ता चर्चा में आ गया है। जिसकी वजह राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर हैं, जिन्होंने पहली बार इस पर बात की है।

Raj Babbar Rekha

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आर्य बब्बर ने अपने पिता और रेखा के रिश्ते को लेकर उड़ती हुई अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में बात की है। इस दौरान उन्होंने ये भी कह दिया कि अगर उनके पिता कभी भी रेखा की तरफ आकर्षित हुए भी होंगे तो इसमें कोई भी हैरानी वाली बात नहीं।

रेखा और राज बब्बर को आर्य ने बताया फिट

बताते चलें कि विक्की लालवानी के साथ में इंटरव्यू के दौरान आर्य बब्बर से जब सवाल किया गया कि एक बार राज बब्बर और रेखा को सड़क पर दौड़ते हुए देखा गया था। लेकिन कभी भी यह पता नहीं चल पाया कि यह सुबह की दौड़ थी शाम की दौड़ थी या दोपहर की। तो इस पर आर्य बब्बर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आपके सवाल से तो यह साबित हो जाता है कि रेखा जी और पापा दोनों बहुत ही फिट थे।

आर्य बब्बर ने रेखा को कहा खूबसूरत

उसके बाद में आर्य बब्बर ने रेखा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रेखा जी जैसी खूबसूरत महिला की तरफ आकर्षित होना बहुत ही नार्मल है। आर्य बब्बर इस पर बात करते हुए कहते हैं कि "इतनी खूबसूरत औरत... कौन अट्रैक्ट नहीं होगा? अगर उन्हें आकर्षक भी महसूस हुआ होगा तो इसमें क्या ही गलत है?"

कभी राज बब्बर और रेखा की जोड़ी थी सुपरहिट

राज बब्बर और रेखा ने 80 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती थी। उन्होंने अगर तुम ना होते से लेकर संसार और इंसाफ की आवाज जैसी बेहतरीन फिल्में दी है। इन फिल्मों के बाद में दोनों की अफेयर की खबर भी खूब चली थी।

पहले भी रेखा संग रिश्ते पर बात कर चुके हैं राज बब्बर

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब रेखा और राज बब्बर के रिश्ते पर कोई बयान सामने आया हो। कई साल पहले खुद राज बब्बर ने भी रेखा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा था कि जिंदगी के एक मुश्किल वक्त में दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। तबरेखा का एक लंबा रिश्ता टूट गया था और वह काफी परेशान थी। राज बब्बर भी अपनी निजी जिंदगी में कठिन वक्त से जूझ रहे थे। राज ने बताया था कि दोनों ने एक-दूसरे को समझने और इमोशनल सपोर्ट देने की कोशिश की थी।

राज बब्बर की निजी जिंदगी

राज बब्बर की पर्सनल लाइफ भी हमेशा काफी चर्चा में बनी रही है। उन्होंने पहली शादी नादिरा बब्बर के साथ में की थी। लेकिन बाद में अस्मिता पाटिल के साथ में उनका रिश्ता बना और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन स्मिता पाटिल के निधन के बाद एक बार फिर से राज बब्बर अपनी पत्नी नादिरा के साथ में ही रहने लग गए।

Read more about: raj babbar arya babbar rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X