..................... arya 3 actress Sushmita Sen finally broke her silence after taking a long break from acting - Hindi Filmibeat

एक्टिंग से लंबा ब्रेक लेने पर आखिरकार सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी, बताया चौंकाने वाला सच

Sushmita Sen

Sushmita Sen: बहुचर्चित वेब सीरीज आर्या 3 को लेकर लगातार खबरों में छाई रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने ब्रेक पर बात की है। एक्ट्रेस ने आखिरकार खुलासा करते हुए बता दिया कि क्यूं उन्होंने एक्टिंग से लंबा ब्रेक लिया था।

सुष्मिता सेन का एक्टिंग ब्रेक पर बड़ा खुलासा-

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने 30 साल के करियर में कई हिट फिल्में की हैं। इनमें घातक, बीवी नंबर 1, मैं हूं ना और कई फिल्में शामिल हैं। परंतु एक वक्त ऐसा आया जब एक्ट्रेस को एक्टिंग से ब्रेक लेना पड़ा। 2015 में निर्बाक में दिखने के बाद सुष्मिता ने फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया।

इस ब्रेक को लेकर सुष्मिता सेन ने कभी ज्यादा बात नहीं की। परंतु हाल ही में एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने अभिनय से इतना लंबा ब्रेक लेने के कारण के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने बताया,- "मैंने फिल्में छोड़ने का कारण ये बताया कि मैं एक्टिंग करते-करते थक गई थी। मुझे बस इतना ही करना था। एक अच्छे गाने के अलावा मैं और कुछ बढिया ढूंढ रही थी। जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ रही थी, मैं इससे खुश नहीं थी।"

सुष्मिता ने आगे कहा,- "मैं चाहती हूं कि वे मुझे सिखाएं, आर्या ने मेरे लिए यही किया, बस सीखने की भूख होगी। मैं 21 दिनों तक हर दिन देर रात घर वापस जाऊंगी और मुझे ये अच्छा लगा, अच्छा लगा कि मैं आखिरकार सीख रही थी कि अपना काम कैसे करना है।" आपको बता दे ब्रेक के बाद 020 में ही उन्होंने राम माधवानी की एक्शन-ड्रामा सीरीज 'आर्या' के साथ वापसी की थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का वर्कफ्रंट-

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, 'आर्या' के अलावा सुष्मिता ट्रांस राइट एक्टिविस्ट श्री गौरी सावंत के जीवन पर आधारित फिल्म 'ताली' में भी नजर आई थीं। ताली और आर्या दोनों में सुष्मिता के एक्टिंग की तारीफ हुई। आर्या का तीसरा सीजन 3 नवंबर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर आएगा। फैंस इसके स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस सीरीज के पहले 2 सीजन काफी हिट रहे हैं।

Read more about: sushmita sen arya 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X