आर्या 2 एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का खुलासा- 15 साल के लड़के ने भीड़ में मेरे साथ की गंदी हरकत, उठाया बड़ा कदम

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या 2 रिलीज हो चुकी है। आर्या 2 सीरीज को सुष्मिता सेन के करियर सबसे दमदार प्रोजेक्ट माना जा रहा है। सुष्मिता सेन अपने निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल दुनिया तक प्रभावशाली महिला रही हैं। साथ ही कई महिलाओं के लिए प्रेरणा रही हैं।

हाल ही में सुष्मिता सेन ने लाइव सेशन के दौरान यह बताया कि वह अपनी सेहत पर ध्यान दे रही हैं। सुष्मिता सेन ने बताया कि नवंबर और दिसंबर के बीच मैं पूरी तरह से अपनी सेहत पर ध्यान दे रही थी।इस बीच सुष्मिता सेन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जहां पर उन्होंने बताया था कि कैसे 15 साल के लड़के ने उनके साथ भीड़ के बीच गलत हरकत करने की कोशिश की थी।

sushmita sen,

सुष्मिता सेन ने यह किस्सा शेयर करते हुए कहा था कि लोगों को लगता है कि सेलिब्रिटी के साथ बॉडीगार्ड रहते हैं तो उनके साथ कोई भी बदतमीजी नहीं कर सकता है। हमें भी बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ता है। हमारे पास 10 बॉडीगार्ड रहते हैं। फिर भी 100 से अधिक लोगों के बीच बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ता है।

15 साल के लड़के ने मेरे साथ बदतमीजी की-सुष्मिता सेन

15 साल के लड़के ने मेरे साथ बदतमीजी की-सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि मैं इस बात का तमाशा बनाऊं तो जिंदगी खराब हो जाएगी। 15 साल के लड़के ने मेरे साथ बदतमीजी की। उस लड़के को लगा कि भीड़ अधिक है। इसलिए मुझे पता नहीं चलेगा। लेकिन वो गलत था। मैंने अपने पीछे से उसका हाथ पकड़ लिया। मैं यह देखकर हैरान रह गई कि वह अभी सिर्फ 15 साल का है। मैंने उस लड़के की गर्दन पकड़ी और उसे अपने साथ लेकर गई।

सुष्मिता सेन ने ऐसे सिखाया सबक

सुष्मिता सेन ने ऐसे सिखाया सबक

सुष्मिता सेन ने यह भी बताया कि मैंने उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। मैं समझती हूं कि उस बच्चे को नहीं पता कि इस तरह की हरकत एक अपराध है। किसी तरह का एंटरटेनमेंट नहीं है। सुष्मिता सेन ने बताया कि उस लड़के ने कहा कि आगे कभी भी ऐसा नहीं होगा। मैंने तुम्हारा चेहरा देख लिया है। ऐसा कभी होना भी नहीं चाहिए।

सुष्मिता सेन की सर्जरी

सुष्मिता सेन की सर्जरी

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने हाल ही में यह बताया है कि उनकी सर्जरी हुई है। मैं खुद को अच्छा करने और जिंदगी के 15 से 20 साल के लिए तैयार कर रही थी। सुष्मिता सेन ने कहा कि वह समय आने पर इसके बारे में बात करेंगी। फिलहाल आर्या 2 रिलीज हो गई है। आर्या 2 का रिव्यू में सुष्मिता सेन के काम की काफी तारीफ हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X